Gold Silver Prices Today: सोने में जोरदार तेज़ी, चांदी का 5000 रुपये उछला भाव, जानें 1 जून 2026 के ताजा रेट

Gold Silver Prices Today: सोने में जोरदार तेज़ी, चांदी का 5000 रुपये उछला भाव, जानें 1 जून 2026 के ताजा रेट

Gold Silver Prices Today (1 जून 2026): पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती अनिश्चितता, का असर कीमती धातुओं के बाजार पर लगातार दिखाई दे रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बुलियन मार्केट फिर से खुल रहा है। कारोबार शुरू होने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के जून वायदा भाव में कमजोरी देखी गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

सुबह के कारोबार में सोना 0.59 फीसदी यानी 925 रुपये फिसलकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,56,925 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट बढ़कर करीब 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अन्य बाजार आंकड़ों के अनुसार, गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दिखाई गई है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोना 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,792 रुपये94,336 रुपये1,17,920 रुपये11,79,200 रुपये
22 कैरेट14,409 रुपये1,15,272 रुपये1,44,090 रुपये14,40,900 रुपये
24 कैरेट15,718 रुपये1,25,744 रुपये1,57,180 रुपये15,71,800 रुपये

पिछले कारोबारी दिन क्यों चढ़ा था सोना?

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शुरुआती समझौते की खबरों, वैश्विक बाजारों में मजबूती तथा शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ती मांग की उम्मीद ने सोने को समर्थन दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना लगभग 1 फीसदी मजबूत होकर 4,530.72 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता देखा गया।

Gold Rate Today

चांदी का आज का भाव

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में चांदी 0.94 फीसदी यानी 2,537 रुपये कमजोर होकर 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,69,537 रुपये प्रति किलोग्राम था।

हालांकि, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और इसका रेट 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि IBJA के ताजा आंकड़ों में इसका भाव 2,63,350 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

ग्रामचांदी का भाव
1279.90 रुपये
82,239.20 रुपये
102,799 रुपये
10027,990 रुपये
10002,79,900 रुपये

शुक्रवार को चांदी में आई थी जोरदार तेजी

शुक्रवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में मजबूत उछाल देखने को मिला था। सर्राफा बाजार में इसका भाव 5,000 रुपये बढ़कर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। इससे पहले चांदी 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद रहा था। वहीं, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी लगभग स्थिर बनी रही और 75.52 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू मांग की उम्मीदों ने भी चांदी की कीमतों को सहारा दिया।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile