Reliance Jio का OMG Plan! इस ताबड़तोड़ रिचार्ज ने यूजर्स की कर दी बल्ले बल्ले, एयरटेल के उड़ा दिए होश?

Reliance Jio का OMG Plan! इस ताबड़तोड़ रिचार्ज ने यूजर्स की कर दी बल्ले बल्ले, एयरटेल के उड़ा दिए होश?

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने एक नए प्लान को लॉन्च करके यूजर्स की बल्ले बल्ले के साथ Airtel और Vodafone Idea के साथ साथ BSNL तक की नाक में दम कर दिया है? असल में, कंपनी एक नए और केवल 365 रुपये के प्राइस में आने वाले प्लान को लेकर आई है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बल्क डेटा के साथ आता है। इसका मतलब है कि डेटा पर कोई डेली लिमिट नहीं है, अगर आप चाहें तो रिचार्ज के पहले ही दिन पूरे के पूरे डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट यानि jio.com के अलावा MyJio App से भी रिचार्ज किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप एक अन्य प्लान यानि कंपनी के 209 रुपये वाले प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर तलाश रहे हैं तो यह आपको नहीं मिलने वाला है, इसे आप केवल और केवल मायजियो एप से ही रिचार्ज कर पाएंगे। आइए अब इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट आदि पर नजर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Reliance Jio ka 365 रुपये के किफायती रिचार्ज में मिलने वाले बेनेफिट

असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि रिलायंस जियो की ओर से यानि मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी की ओर से रिचार्ज प्लान को लेकर लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस प्लान को अब आप वेबसाइट के साथ साथ एप पर भी देख सकते हैं। इस प्लान का प्राइस आप जानते हैं, इसे कंपनी ने 365 रुपये की कीमत पर 30 दिनों की वैलिडीटी के लिए लॉन्च किया है। इसमें आपको 28 दिन का झंझट भी नहीं होने वाला है। इसके अलावा प्लान में आपको हाई-स्पीड के साथ 25GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस डेटा का कोई डेली लिमिट नहीं है, यह डेटा आपको बल्क में यानि एक ही बार या लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने को मिल रहा है। इस डेटा को आप चाहे तो एक ही बार में या थोड़ा थोड़ा करके इस्तेमाल कर सकते हैं। अब अगर आप इसे पूरा खर्च कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड घटकर केवल 64Kbps के आसपास रह जाती है। अब आपको तय करना है कि आप डेटा को कैसे इस्तेमाल करना चाहते हैं। प्लान के अन्य बेनेफिट देखें जाए तो कंपनी ग्राहकों को 100 SMS डेली के अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रही है। ऐसा हर एक प्लान के साथ कंपनी लंबे समय से करती आ रही है। अब अगर इस प्लान में होने वाले दिन के खर्च को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 8 रुपये के आसपास बैठता है, ऐसा भी कह सकते है कि उससे भी कम।

प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट

Reliance Jio के इस प्लान में आपको केवल यह सभी ही नहीं मिलता है, जिन बेनेफिट को आप देख चुके हैं। इसके अलावा कंपनी आपको इस प्लान के साथ काफी कुछ दे रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 3 महीने के लिए JioHotstar का Mobile/TV का एक्सेस दिया जा रहा है। प्लान ग्राहकों के लिए 50GB JioAICloud की स्टॉरिज भी फ्री में लाता है। इसके साथ साथ प्लान में JioTV का एक्सेस भी फ्री में मिलता है। इतना पर भी प्लान में मिलने वले बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं।

असल में, प्लान में आपको AI प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिल रहा है। इसका प्राइस 35,100 रुपये के आसपास है। यह 18 महीने के लिए है और आप इसे Gemini Pro Plan के तौर पर जानते हैं। एप में जाकर आप इस प्लान के साथ इस बेनेफिट को क्लेम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको Unlimited 5G का एक्सेस नहीं मिलता है। इतने बेनेफिट वाला प्लान आपको केवल और केवल 365 रुपये में मिल रहा है। इसे आपको जल्द से जल्द रिचार्ज करना चाहिए। आइए अब Jio के एक अन्य प्लान पर भी नजर डालते हैं।

Jio का 209 रुपये की कीमत वाला प्लान

अगर आपको लग रहा है कि Reliance Jio का वो वाला प्लान महंगा है और उसके बेनेफिट आपको ज्यादा या कम लग रहे हैं तो आप कंपनी के एक अन्य प्लान यानि 209 रुपये के पैक के साथ जा सकते हैं। यह प्लान आपको केवल और केवल MyJioApp पर ही रिचार्ज के लिए मिल रहा है। इसे आप अगर वेबसाइट पर तलाशने जा रहे हैं तो आप गलती कर रहे हैं। बेनेफिट इस प्लान के अच्छे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है, प्लान में 100 SMS भी डेली मिल रहे हैं, इसके अलावा इस प्लान में आपको 2 दिनों की वैलिडीटी के लिए 22GB ही डेटा का लाभ भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि प्लान डेली आपको 1GB डेटा का एक्सेस देता है। अगर आप डेली डेटा लिमिट को खत्म कर लेते हैं तो आपको इंटरनेट की स्पीड में गिरावट नजर आने वाली है, क्योंकि यह 64Kbps के आसपास चली जाएगी।

अब आपको तय करना है कि आप रिलायंस जियो के किस प्लान के साथ जाते हैं। दोनों ही प्लांस इतने ज्यादा बेनेफिट आदि से लैस हैं कि दोनों ही कहीं ना कहीं Airtel और वोडाफ़ोन आइडिया के अलावा बीएसएनएल जैसी कंपनियों के प्लांस को टक्कर देते हैं। अब अगर आप अलग अलग नेटवर्क पर हैं तो आप अपने बजट के अनुसार सबसे बेहतर प्लांस का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 7000mAh की बैटरी वाले Realme Phone पर छप्पड़फाड़ ऑफर.. 700 रुपये से भी कम में ला सकते हैं घर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo