Jio long validity recharge plan with 200 days Unlimited 5G daily 2 5 GB Data calls JioHotstar and other benefits
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन को प्रोमोट कर रही है। अगर आप अपने पूरे परिवार के मोबाइल खर्च को एक ही बिल में मैनेज करना चाहते हैं और अलग अलग रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जियो का 449 रुपये की कीमत वाला पोस्टपेड फैमिली प्लान बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते और बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक होने वाला है। इस प्लान के जरिए प्राइमरी यूजर के साथ-साथ परिवार के अन्य मेम्बर भी कॉलिंग, डेटा और हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।
रिलायंस जियो के इस 449 रुपये के पोस्टपेड प्लान में प्राइमेरी सिम को हर महीने 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। हालांकि, अगर आप निर्धारित डेटा लिमिट को खत्म कर लेते हैं तो कंपनी आपसे इसके बाद 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज लेने वाली है। इस प्लान में बिना किसी लिमिट के देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।
इस फैमिली प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें प्राइमरी यूजर अपने अलावा परिवार के तीन अतिरिक्त सिम कार्ड (Add-on SIMs) जोड़े जा सकते हैं। प्रत्येक अतिरिक्त फैमिली सिम के लिए प्रति माह 150 रुपये का मामूली खर्च लिया जाता है।
इस प्लान से जुड़ने वाले प्रत्येक एड-ऑन सिम यूजर को हर महीने 5GB का अलग से डेटा कोटा मिलता है, साथ ही उन सभी पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लागू रहती है। पूरे देश में जियो के 5G स्टैंडअलोन (5G SA) नेटवर्क की मौजूदगी के चलते इस प्लान के सभी चारों सिम यूजर्स कंपनी के अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा (Unlimited 5G Data) का लाभ भी दिया जा रहा है।
जियो ने इस फैमिली पैक के साथ केवल डेटा ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम डिजिटल बेनिफिट्स भी बंडल किए हैं। इस प्लान के साथ यूज़र्स को 35,100 रुपये प्राइस का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन पूरे 18 महीनों के लिए मुफ्त दिया जा रहा है, जिसे एक्टिवेट रखने के लिए यूजर को कम से कम 349 रुपये या उससे अधिक का एक्टिव प्लान खरीदना होगा।
इसके अलावा, मनोरंजन के शौकीनों के लिए इसमें JioHotstar Mobile + Hollywood का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है, जबकि डिजिटल फाइल्स और फोटोज को सुरक्षित रखने के लिए JioAICloud का 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी प्रदान किया जा रहा है। इन तमाम अतिरिक्त ऑफर्स और बेनेफिट्स को यूज़र एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध MyJio ऐप के जरिए सीधे क्लेम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Nothing Phone 3a Lite: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी से कीमत तक, जानें कौन ज्यादा दमदार