बेस्ट है 200 दिन की वैलिडिटी वाला ये Jio Plan.. एंटरटेनमेंट के साथ मिलते हैं ये वाले बेनेफिट

HIGHLIGHTS

Reliance Jio के पास 200 दिन की वैलिडीटी वाला एक धाकड़ प्लान है।

इस प्लान में कंपनी OTT के साथ साथ अन्य बेनेफिट देती है।

रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत आइए देखते हैं क्या है।

अगर आप हर महीने 84 दिन की वैलिडीटी वाले प्लान को बार बार लेकर परेशान सा फ़ील कर रहे हैं तो आपके इस झंझट को आप हम खत्म कर देने वाले हैं। असल में, Reliance Jio के पास कुछ ऐसे रिचार्ज प्लांस भी हैं, जो आपको लंबी वैलिडीटी के लॉइए मिलते हैं। इन प्लांस के बेनेफिट भी दमदार और बेहतरीन होते हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो का एक ऐसे ही प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपको कम प्राइस में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट के लिए जाना जाता है। ऐसा भी कह सकते है कि यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन रिचार्ज हो सकता है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बेहतरीन प्लान ऑप्शन लाया गया है। इस प्लान को कंपन 2,025 रुपये के प्राइस में लेकर आई है, और इसमें 200 दिन की वैलिडीटी मिलती है। यह प्लान न केवल आपको डेटा का लाभ दे रहा है, इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में प्रीमियम एंटरटेनमेंट और हजारों रुपये के प्राइस के AI Tool भी फ्री में कॉम्प्लिमेंट्री तौर पर दिए जा रहे हैं। आइए अब इस रिचार्ज प्लान के बारे में बारीकी से जानते हैं।

Reliance Jio का 200 दिन की वैलिडीटी वाला दमदार प्लान

डेटा और कनेक्टिविटी की बात करें तो इस प्लान में यूज़र्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा मिलता है, यानी 200 दिनों के लिए ग्राहकों को कुल 500GB डेटा की सुविधा मिलती है। डेली डेटा लिमिट के पूरा होने जाने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता है, बल्कि इसकी स्पीड गिर जाती है। इस प्लान में आपको डेटा के पूरा हो जाने के बाद 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड ब्राउजिंग मिलना जारी रहने वाला है।

इसके अलावा, जो यूजर्स जियो के 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में रहते हैं और 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें कंपनी के नियमों के अनुसार बिना किसी अतिरिक्त खर्च के ट्रू अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाने वाला है। देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी इस प्लान में आपको दिए जा रहे हैं।

फ्री JioHotstar और हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस

जियो का यह प्लान मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी दमदार है। ऐसा कह सकते हैं कि इस प्लान को खासतौर पर ऐसे ही यूजर्स के लिए डिजाइन भी किया गया है। रिचार्ज के साथ ही यूज़र्स को JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिसमें हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस भी आसानी से मिल जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को लाइव क्रिकेट, फिल्में, वेब सीरीज और इंटरनेशनल शोज देखने का मौका मिलने वाला है।

35,100 रुपये वाला Google Gemini Pro एक्सेस फ्री

इस रिचार्ज प्लान का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आकर्षण इसके साथ मिलने वाला प्रीमियम एआई बेनेफिट है। जियो अपने यूज़र्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के पूरे 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर की कीमत को देखा जाए तो इसके लिए आपको अलग से 35,100 रुपये देने पड़ते हैं, लेकिन यह प्लान के साथ फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ काफी कुछ अलग से दिया जा रहा है, जो इस प्लान को एक बेस्ट प्लान बना देता है।

Canva Pro Lite और JioAICloud का एक्सेस भी

डिजाइनिंग, सोशल मीडिया पोस्ट्स और पोस्टर बनाने वाले क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए जियो इस पैक में 12 महीने (पूरे 1 साल) के लिए Canva Pro Lite का एक्सेस भी दे रहा है, इसकी अलग से कीमत को देखा जाए तो यह 1,590 रुपये के आसपास है। इसके साथ ही जरूरी फाइल्स और फोटोज़ के सुरक्षित बैकअप के लिए प्लान के साथ 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: तोहफे से कम नहीं है Reliance Jio का ये प्लान..पूरे परिवार के लिए बेस्ट रिचार्ज

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :