Jio का सबसे लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज! पूरे 3 साल रिचार्ज की छुट्टी, रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G भी

Highlights

Reliance Jio ने 10,000 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज लॉन्च किया है।

इस प्लान की वैलिडीटी पूरे 1095 दिन यानी तीन साल है।

Jio Plan में डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग आदि मिलती है।

मोबाइल का रिचार्ज खत्म होने की चिंता अगर पूरे 3 साल के लिए दूर हो जाए तो कैसा हो? Reliance Jio ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें एक बार पैसे खर्च करने के बाद 2029 तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के इस नए प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसे बेनेफिट मिलते हैं। साथ में OTT सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है। हालांकि, एक साथ इतनी रकम खर्च करने से पहले यह समझना जरूरी है कि तीन साल के इस रिचार्ज में असल में क्या मिल रहा है।

Jio का 10,000 रुपये वाला रिचार्ज क्या ऑफर करता है?

Jio ने अपने नए प्लान को 3-Year Unlimited Connectivity Plan नाम दिया है। इसकी वैलिडिटी 1095 दिनों की है। यानी ग्राहकों को करीब 36 महीने तक सर्विस मिलती रहेगी। इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी दिए जाएंगे।

इंटरनेट की बात करें तो प्लान में हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पूरी वैलिडिटी में यह कुल 2737.5GB डेटा बनता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। हालांकि, ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा। इसके लिए 5G स्मार्टफोन और इलाके में Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता जरूरी है।

JioHotstar के साथ Canva और Cloud Storage भी मिलेगा

Jio ने इस बार रिचार्ज में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं दिया है। कंपनी ने मनोरंजन और रोजमर्रा के डिजिटल कामों से जुड़ी सेवाएं भी शामिल की हैं। इसमें JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखे जा सकते हैं। JioTV का एक्सेस भी इस प्लान का हिस्सा है।

इसके अलावा 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। अगर इसके प्राइस को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 1,590 रुपये के आसपास है। यह आपको इस जियो प्लान के साथ फ्री में मिल रहा है। वहीं, JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलेगी, जिसमें फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट रखे जा सकेंगे।

सालाना रिचार्ज के मुकाबले कितने पैसे बचेंगे?

Jio के मौजूदा 3599 रुपये वाले सालाना प्लान में भी रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। अगर यही सालाना प्लान तीन बार कराया जाए, तो कुल 10,797 रुपये खर्च होंगे। इसके मुकाबले नया 10,000 रुपये वाला रिचार्ज 797 रुपये सस्ता पड़ता है। पूरे 1095 दिनों के हिसाब से इसका खर्च लगभग 9.13 रुपये रोजाना या 278 रुपये महीने बैठता है।

कहां से कर सकते हैं Jio का नया रिचार्ज?

Jio का यह प्लान 7 नवंबर 2026 से देशभर में उपलब्ध है। ग्राहक MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles