Digit.in

Jio ले आया सबको पीछे छोड़ देने वाला बढ़िया उपाय,जानिए क्या है जियो की नई चाल

Highlights

Rs 2,545 रिचार्ज के साथ Jio दे रहा है 29 दिन की वैधता

Jio ग्राहकों को दे रहा है प्रतिदिन 1.5GB डाटा

जानिए Rs 2,545 के प्लान में मिलने वाले लाभ

Jio ले आया सबको पीछे छोड़ देने वाला बढ़िया उपाय,जानिए क्या है जियो की नई चाल

जियो (Jio) ने Rs 2,545 की कीमत में नया लिमिटेड पीरियड वाला Happy New Year ऑफर प्रीपेड रिचार्ज प्लान (prepaid recharge plan) पेश किया है। रिचार्ज पैक 336 दिन की वैधता के साथ आता है लेकिन टेलीकॉम (telecom) जायंट प्लान के साथ 29 दिन की अतिरिक्त वैधता ऑफर करता है। इस तरह प्लान की वैधता 365 हो गई है। लिमिटेड पीरियड ऑफर (limited periodo ffer) मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए है। प्लान (plan) के अन्य लाभों को बदला नहीं गया है। यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड 4G डाटा, अनलिमिटेड कॉल का लाभ मिलेगा और साथ ही जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स प्रतिदिन 100SMS का लाभ उठा सकेंगे।

reliance jio rs 2545 plan

Rs 2,545 के रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की वैधता इस तरह 365 दिन हो जाएगी। यह बदलाव जियो की आधिकारिक वैबसाइट (Jio Website) और मायजियो ऐप पर देखी जा सकती है। यह ऑफर उन रिचार्ज पर मान्य है जो 2 जनवरी 2022 से पहले किए जाएंगे। प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।

हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, जियो (Jio) ने अक्टूबर 2021 में 17.6 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, जबकि एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 14.5 लाख ग्राहकों को खोया है। इस तरह रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब भी टेलीकॉम सैक्टर में नंबर 1 प्रदाता बना हुआ है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles