UPI पेमेंट करने वाले फंस जाते हैं फ्रॉड में, हमेशा बचें इन गलतियों से
UPI पेमेंट करते हैं तो न करें ये गलतियां
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए याद रखें ये बातें
स्ट्रॉंग पासवर्ड और पिन का करें उपयोग

आज के समय में गूगल पे (Google Pay), पेटीएम, (Paytm), फोनपे (PhonePe) जैसे UPI पेमेंट ऐप्स का उपयोग आम है। इन ऐप्स के ज़रिए हमारा लेनदेन काफी आसान हो गया है। हालांकि, इनके ऐप्स से जीतने फायदे हैं उसके कुछ नुकसान भी हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनका ध्याना रख कर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप UPI ट्रांजेक्शन करते समय अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आप किसी भी तरह के बैंकिंग फ्रॉड (Banking Fraud) का शिकार होने से बच सकते हैं।

किसी से भी पिन शेयर न करें
सबसे अहम बात यह है कि आपको कभी भी किसी के साथ अपने कार्ड या UPI पिन को साझा नहीं करना चाहिए क्योंकि पिन शेयर करने पर फ्रॉड होने के चान्स बढ़ जाते हैं। अगर आपको लगता है कि पिन किसी को पता चल गया है तो इसे तुरंत बदल लें।
हमेशा स्ट्रॉंग पासवर्ड का ही उपयोग करें
हर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को आप स्ट्रॉंग पासवर्ड लगाकर सुरक्षित रख सकते हैं। आपको अपने डिवाइस को सही तरह लॉक करना ही चाहिए लेकिन साथ ही आपको पेमेंट ऐप्स को भी स्ट्रॉंग पासवर्ड से सुरक्षित रखना चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि लोग बहुत आसान पासवर्ड रखते हैं जैसे कि नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि। यह पासवर्ड बेहद कमजोर होते हैं और इन्हें बहुत ही आसानी से हैक किया जा सकता है। इसलिए हमेशा ऐसे पासवर्ड से बचना चाहिए।

अनवेरिफाइड लिंक पर क्लिक न करें
अनवेरिफाइड अकाउंट या फोन नंबर से अक्सर मैसेज आते हैं जिनमें फ्रॉड लिंक होते हैं। ऐसे मैसेज या ईमेल में आए लिंक पर कभी क्लिक न करें। ऐसे मैसेज या ईमेल्स को देख कर इग्नोर कर दें और फौरन डिलीट कर दें।
ट्रस्टेड और वेरिफाइड ऐप्स का ही उपयोग करें
सबसे बढ़िया तरीका यह है कि पेमेंट के लिए ढेरों ऐप्स रखने के बजाए केवल एक विश्वसनीय ऐप का ही उपयोग करें। मतलब यह कि अधिक पेमेंट ऐप न रख कर केवल एक ही ऐप रखें अगर UPI पेमेंट ऐप्स के विकल्पों की बात करें तो आप फोनपे, गूगल पे, पेटीएम इत्यादी ट्रस्टेड ऐप्स में से किसी एक को चुनें।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile