Jio आज आयोजित कर रहा है साल का सबसे बड़ा इवेंट, ये हो सकती हैं आज की बड़ी घोषणाएं

Jio आज आयोजित कर रहा है साल का सबसे बड़ा इवेंट, ये हो सकती हैं आज की बड़ी घोषणाएं
HIGHLIGHTS

सस्ते 5G स्मार्टफोन को पेश कर सकता है जियो

जियो अपने नए जियोबुक से भी उठा सकता है पर्दा

44th Reliance AGM का आयोजन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा

44th Reliance AGM आज आयोजित किया जा रहा है जिसमें टेलीकॉम जायंट कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें सबसे खास देश की 5G सर्विस को जारी करने की टाइमलाइन है। अन्य कई प्लेयर्स की तरह जियो को भी DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन) भारत में 5G टेस्टिंग की अनुमति मिल गई है। इवेंट देखने के लिए आप जियो के यूट्यूब चैनल पर दो बजे लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

जियो 5G सर्विस

हाल ही में जियो ने मुंबई में 5G की टेस्टिंग शुरू की है। रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि मुंबई ट्रायल में उपयोग होने वाले हार्डवेयर इन-हाउस ही बनाए गए हैं। ट्रायल को जल्द ही अन्य शहरों में भी जल्द ही शुरू किया जाएगा इसलिए उम्मीद है कि आज कंपनी इसकी घोषणा भी करेगी।

इसके अलावा, इंटेल ने भी जियो के साथ 5G नेटवर्किंग तकनीक को लेकर अपनी साझेदारी के बारे में बात की है। देखना होगा कि कैसे ये सहयोग भारत में 5G सर्विस जारी करने में काम आएगा।

जियो 5G फोन

इसके अलावा कंपनी 5G JioPhone को भी पेश कर सकती है। अगर हम एक जियो के अधिकारी की मानें तो आपको बता देते है कि इसके अनुसार इस फोन के स्पेक्स को फाइनल कर दिया गया है। हालाँकि अभी भी OS को लेकर कुछ चर्चा चल रही है। इस बारे में भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आपको बता देते है कि ऐसा भी सामने आ रहा हा कि इस Jio 5G स्मार्टफोन में आपको जियो की जरुरी सेवाएं भी मिलने वाली है। जानकारी यह भी मिल रही है कि JioOS पर भी भी जियो की ओर से काम किया जा रहा है, यह एक एंड्राइड का कस्टम वर्जन होने वाला है। 

JioBook

अगर हम 5G स्मार्टफोन के अलावा JioBook की चर्चा करें तो यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप होने वाला है, इस लैपटॉप को एक एंट्री-लेवल लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस जियो के लेटेस्ट लैपटॉप में स्नेपड्रैगन 665 SoC के अलावा 2GB की LPDDR4X  रैम मिलने वाली है, इसके अलावा आपको इस लैपटॉप में जियो की ओर से 32GB की eMMC स्टोरेज भी मिलने वाली है। इस लैपटॉप में आपको एक 1366×768 रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है, हालाँकि इसमें आपको ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज भी मिल सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo