Jio यूजर्स के लिए Rs 500 से कम में सबसे बेस्ट रिचार्ज प्लान
Jio यूजर्स पाएं 500 से कम में बेस्ट रिचार्ज विकल्प
कम है बजट तो जियो ग्राहक ये रिचार्ज प्लान देखें
जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की पूरी लिस्ट

जियो (Jio) ग्राहक अपने यूजर्स के लिए अक्सर बहुत से नए ऑफर लेकर आता रहता है। देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों (telecom companies) के बीच लगातार प्रतिस्पर्धा चलती रहती है जिसके चलते कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक ऑफर लाती रहती हैं। आज हम आपको जियो (Jio) के बेहद सस्ते रिचार्ज प्लांस (Jio best cheapest recharge plan) के बारे में बता रहे हैं जो Rs 500 से कम में आते हैं।
Rs 239 के रिचार्ज में Jio दे रहा है 42GB डाटा
भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में राज करने वाली जियो (Jio) Rs 239 की कीमत में 28 दिन की वैधता दे रही है जिस दौरान आप हर रोज़ 1.5GB डाटा (daily data), अनलिमिटेड कॉल (unlimited call) और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह प्लान में कुल 42GB डाटा मिल रहा है। साथ ही आप प्लान के साथ जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री एक्सेस भी पा सकते हैं।

Rs 299 में क्या दे रहा है Jio
जियो (Jio) के Rs 299 वाले रिचार्ज में 28 दिन की वैधता के लिए कुल 56GB डाटा मिल रहा है जिसमें प्रतिदिन 2GB डाटा (daily data) की कैपिंग की गई है। अगर अन्य बेनिफ़िट की बात करें तो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलने वाला है। साथ ही कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी देती है।
34.5GB डाटा के साथ आता है Jio का Rs 199 वाला प्लान
Rs 199 के प्लान में Jio प्रतिदिन 1.5GB डाटा देता है लेकिन इस प्लान की वैधता केवल 23 दिन है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है, जिसमें जियो TV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।

OTT बेनिफ़िट के साथ आता है Rs 499 वाला Jio का रिचार्ज
Jio के इस रिचार्ज (recharge) की खास बात यह है कि इस प्लान में एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है। प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें हर रोज़ 2GB डाटा दिया जाता है। इस रिचार्ज प्लान में जियो (Jio) अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS व जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी दे रहा है।
नोट: Jio के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile