Digit.in

Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी

Highlights

तीन तरह से बच सकते हैं स्पैम कॉल (spam call) से

एंडरोइड और आईफोन यूजर्स ऐसे बचें स्पैम कॉल से

जानें रोबोकॉल (robocall) से बचने का आसान तरीका

Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी

स्पैम कॉल (spam calls) और फ्रॉड कॉल्स (fraud calls) से तो हम सभी परेशान हैं। दिन में कितने ऐसे स्पैम कॉल्स (spam calls) आते हैं जिन्होंने हमें परेशान किया हुआ है। ज़रूर आपको भी इस तरह के फालतू रोबोकॉल (robocallls) या स्पैम कॉल आते होंगे। पर गुस्सा तब आता है जब आप बिज़ी हों किसी ज़रूरी काम में और इस तरह के कॉल्स आपको परेशान करें। कभी-कभी इस तरह की कॉल्स को पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इनके नंबर काफी नॉर्मल लगते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने नंबर पर इन कॉल्स को रोक (stop robocallls) सकते हैं।

सबसे पुराना और आसान तरीका

spam call

अगर हम सबसे आसान तरीके की बात करें तो यह पुराना तरीका कई लोग जानते होंगे। Android यूजर्स अपने कॉल लॉग में जाकर रीसेंट कॉल (recent calls) में जाएं और जिस नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस कर के इसे ब्लॉक कर दें। इसी तरह आईफोन यूजर्स (iPhone users) रोबोकॉल (robocall) या स्पैम कॉल (spam call) के सामने दिए गए ब्लू आइकॉन (blue icon) पर टाइप कर के इस नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।

अपने टेलीकॉम प्रोवाइडर से बात कर के इन कॉल्स को बंद कराएं

stop spam calls

चाहे आप एयरटेल यूजर (airtel user) हों, वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) या जियो यूजर (jio user) हों सभी के लिए यह तरीका कारगार है। कई टेलीकॉम कंपनियां (telecom companies) इस तरह की कॉल्स के खिलाफ सख्त कदम उठा रही हैं। इसके लिए SHAKEN या STIR तकनीक का उपयोग किया जाता है। इससे टेलीकॉम ऑपरेटर (telecom operator) जान सकते हैं कि कौन-सी कॉल ऑथेंटिक है और कब कोई स्पैम कॉल (spam call) आ रही है। ऐसे में आप अपने नेटवर्क प्रदाता (network provider) से बात कर सकते हैं।

थर्ड पार्टी ऐप्स भी आ सकते हैं काम

truecaller

Hiya, Truecaller, Nomorobo जैसे कई ऐप्स हैं जो फोन रिंग करने से पहले ही आपको बता देता है कि यह कॉल कोई स्पैम है या नहीं। हालांकि, इनमें अधिकतर सर्विस प्रदाताओं को इसके लिए पैसे देने होते हैं लेकिन ट्रूकॉलर (Truecaller) की बात करें तो यहां आपको बिना पैसे ही जानकारी मिल जाती है कि जिस नंबर से कॉल आ रही है वो कोई स्पैमर तो नहीं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles