5G के बाद अब 6G का होगा बोलबाला, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट चलाने वाला पहला देश बनेगा भारत?

5G के बाद अब 6G का होगा बोलबाला, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट चलाने वाला पहला देश बनेगा भारत?

5G के तेज विस्तार के साथ अब भारत 6G प्रोद्योगिकी के लॉन्च के साथ अगली बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। नई दिल्ली में चल रहे 8वें इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस (IMC 2024) के दौरान केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6G को लेकर देश की महत्वाकांक्षी योजनाओं का खुलासा किया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक तकनीकी दौड़ में सबसे आगे रहने के दृष्टिकोण के बाद भारत कथित तौर पर 6G नेटवर्क को आधिकारिक तौर पर रोलआउट करने वाला सबसे पहला देश बनने का लक्ष्य बना रहा है।

6G को लेकर भारत का दृष्टिकोण

इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस के दौरान इंटरनेशनल टेलिकॉम्यूनिकेशन यूनियन (ITU) द्वारा आयोजित की गई वर्ल्ड टेलिकॉम्यूनिकेशन स्टैंडर्डाइज़ेशन असेंबली (WTSA) में बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4G और 5G प्रोद्योगिकियों में भारत के नेतृत्व पर प्रकाश डाला।

सिंधिया ने कहा, “भारत 5G और 4G में लीडर रहा है और अब हम 6G में भी लीड करेंगे। PM मोदी चाहते हैं कि हम 6G को हरी झंडी देने वाला पहला देश बनें।”

केन्द्रीय मंत्री ने सभी के लिए 6G पहुँच योग्य और किफायती होने की जरूरत पर जोर दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो कि इसके लाभ सामान्य उपयोगकर्ता तक पहुँच सकें। इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस के दौरान आयोजित International 6G Symposium इंडिया 6G अलायंस की भूमिका पर केंद्रित था। इंडिया 6जी अलायंस का लक्ष्य देश के लिए ग्लोबल 6G पेटेंट का 10 प्रतिशत सुरक्षित करना है। सरकार ने 2023 के दूरसंचार अधिनियम में बदलाव करके भारत को 6G में एक मार्केट लीडर के तौर पर जगह दी है।

टेलिकॉम क्षेत्र में चुनौतियाँ

भारतीय सरकार टेलिकॉम क्षेत्र में मुख्य चुनौतियों को पहचानने की पर काम कर रही है। IMC में सिंधिया ने एयरटेल की सैटलाइट संचार प्रोद्योगिकी के माध्यम से सैनिकों के साथ वीडियो कॉल का प्रदर्शन किया जो दूर दराज सरहदों पर तैनात हैं, जो सैटलाइट-आधारित संचार की क्षमता को दिखाता है।

इसके अलावा सरकार साइबर सुरक्षा को और डिजिटल कम्यूनिकेशन में आने वाली समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता दे रही है।

सिंधिया ने भारतीय टेलिकॉम क्षेत्र के तेज विकास और विश्व स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता को देखते हुए इसमें अपना विश्वास व्यक्त किया। इन प्रयासों के साथ एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन आइडिया के यूजर्स जल्द ही भारत में 6G तकनीकी का अनुभव करने वाले पहले ग्राहकों में से एक होंगे।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo