BSNL के टॉप प्रीपेड प्लान, 420GB तक डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और ये सब, Jio-Airtel-Vi की तो लग गई
बीएसएनएल के पास ऑल-इन-वन प्लान्स की लंबी लिस्ट है
बीएसएनएल के इन प्लान्स के साथ आपको 84 दिनों तक की वैलिडिटी और 420GB तक डेटा मिलता है
BSNL के 247 रुपये के प्लान के साथ आपको 50GB डेटा दिया जा रहा है
राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान (Plan) के साथ निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि प्रतिस्पर्धा कर रही है। बीएसएनएल (BSNL) के पास ऑल-इन-वन प्लान्स (Plans) की एक लंबी लिस्ट है, लेकिन यहां हम आपको कुछ टॉप प्लांस (Plans) के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल (BSNL) के इन प्लान्स (Plans) के साथ आपको 84 दिनों तक की वैलिडिटी (Validity) और 420GB तक डेटा (Data) मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी इन प्लान्स (Plans) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) के साथ-साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि प्लांस (Plans) में आपको क्या क्या मिल रहा है।
बीएसएनएल (BSNL) 247 रुपये वाला प्लान (Plan)
यह कंपनी का प्लान (Plan) स्पेशल टैरिफ (Tariff) वाउचर (एसटीवी) है। 30 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले इस प्लान (Plan) के साथ कंपनी देश भर में किसी भी नेटवर्क (Network) पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और 100 फ्री एसएमएस (SMS) प्रतिदिन दे रही है। इस प्लान (Plan) में इंटरनेट (Internet) यूजर्स के लिए कुल 50GB डेटा (Data) ऑफर किया जा रहा है। प्लान (Plan) के अतिरिक्त लाभों में इरोस नाउ और बीएसएनएल (BSNL) ट्यून्स का फ्री में उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी
बीएसएनएल (BSNL) 298 रुपये का प्लान (Plan)
बीएसएनएल (BSNL) का STV_298 प्लान (Plan) 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) प्रदान करता है। प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस (SMS) देने वाले इस प्लान (Plan) के साथ आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान (Plan) के ग्राहकों को इंटरनेट (Internet) उपयोग के लिए प्रतिदिन 1GB डेटा (Data) मिलेगा। कंपनी इस प्लान (Plan) के साथ फ्री Eros Now सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
बीएसएनएल (BSNL) 429 रुपये वाला प्लान (Plan)
81 दिन की वैलिडिटी (Validity) वाले इस प्लान (Plan) के साथ आपको रोजाना 2GB डेटा (Data) मिलता है। डेटा (Data) लिमिट खत्म होने के बाद प्लान (Plan) पर मिलने वाली स्पीड को घटाकर 40Kbps कर दिया जाता है, ऐसा भी कह सकते है कि इंटरनेट (Internet) स्पीड घटकर कम हो जाती है। प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस (SMS) देने वाले इस प्लान (Plan) के साथ आपको पूरे देश में सभी नेटवर्क (Network) पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान (Plan) के साथ कंपनी Zing और BSNL Tunes का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
बीएसएनएल (BSNL) 599 रुपये वाला प्लान (Plan)
बीएसएनएल (BSNL) का यह प्लान (Plan) घरेलू यूजर्स के लिए बेहतरीन है। इस प्लान (Plan) में कंपनी रोजाना 5GB डाटा ऑफर करती है। 84 दिनों की वैलिडिटी (Validity) वाले इस प्लान (Plan) में मिलने वाला टोटल डेटा (Data) को अगर देखें तो यह 420GB हो जाता है। इस प्लान (Plan) की खास बात यह है कि कंपनी प्लान (Plan) के साथ दोपहर 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड (Unlimited) फ्री नाइट डेटा (Data) दे रही है। प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और रोजाना 100 फ्री एसएमएस (SMS) भी मिलेंगे। कंपनी यूजर्स को प्लान (Plan) करने के लिए फ्री Zing सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।