भारत में इस तरह की सेवा को इसके पहले किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने जारी नहीं किया है, इसका मतलब है कि बीएसएनएल इस तरह की सेवा को लॉन्च करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी होगी।
अभी हमने पिछले कुछ समय में देखा है कि बीएसएनएल की ओर से कई रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी के पास अब इतने प्लान्स हैं कि वह किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालाँकि अब कंपनी एक नया प्लान लाने वाली है, जो यूजर्स को SMS भेजने में और भी अधिक सहूलियत प्रदान करने वाला है। कंपनी ने टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस की एक कंपनी Be-Bound के साथ साझेदारी की है, इस साझेदारी के चलते अब यूजर्स यानी बीएसएनएल यूजर्स डाटा कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके भी SMS भी भेज सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अभी तक यूजर्स अपने मेन अकाउंट बैलेंस से कोई भी SMS कर पाते हैं। हालाँकि बीएसएनएल की ओर से लॉन्च की जाने वाली इस सेवा के बाद सभी बीएसएनएल यूजर्स अपने डाटा कस इस्तेमाल करके SMS भेज सकते हैं।
हालाँकि आपको बता दें कि अभी हाल ही में बीएसएनएल की ओर से एक अन्य कदम भी उठाया गया है, जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। BSNL ने अपने यूजर्स के लिए दो नई घोषणाएं की हैं, और इन दोनों ही खबरों से बीएसएनएल के यूजर्स ज्यादा खुश नहीं होने वाले हैं। पहली घोषणा की अगर बात करें तो यह Rs 99 की कीमत में आने वाले वॉयस कॉलिंग प्लान से जुड़ी है। इस प्लान में आपको अभी तक जो वैधता मिल रही थी, उसे कंपनी की ओर से कम कर दिया गया है।
इसके अलावा अगर हम दूसरी घोषणा की बात करें तो यह सिम रिप्लेसमेंट से जुड़ी है। इस खबर को सुनकर भी आप ज्यादा खुश नहीं होने वाले हैं, आपको बता देते हैं कि बीएसएनएल ने अब अपने सिम रिप्लेसमेंट को बढ़ाकर Rs 100 कर दिया है।
अगर हम Rs 99 की कीमत में आने वाले BSNL Recharge Plan की बात करें तो इस प्लान में आपको अभी तक लगभग 26 दिनों की वैधता मिल रही थी, लेकिन अब इसे 2 दिन घटाकर मात्र 24 दिन ही कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आपको दो दिन कम वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलने वाला है। हालाँकि अगर हम बीएसएनएल की चर्चा करें तो कंपनी के पास एक Rs 319 की कीमत में आने वाले प्रीपेड प्लान भी है जो आपको 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दे रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile