BSNL ने सस्ते प्लान में कर दिया बड़ा फेर-बदल, सीधे 7 दिन के बेनेफिट गायब, रिचार्ज करने से पहले चेक कर लें
BSNL ने 107 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स में बदलाव किया है।
बीएसएनएल का 107 रुपए वाला रिचार्ज प्लान 3GB डेटा के साथ आता है।
5G लॉन्च करने के लिए बीएसएनएल सितंबर 2025 तक दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से शुरुआत करेगा।
सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 107 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बेनेफिट्स में बदलाव किया है। अब यह 107 रुपए वाला प्लान पहले से कम वैलीडिटी के साथ आता है। हालांकि, डेटा और वॉइस कॉलिंग के लाभ अब भी वही हैं, लेकिन वैलीडिटी कम कर दी गई है। इससे यह प्लान अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों के लिए महंगा हो गया है। आइए इसके नए लाभों पर एक नज़र डालते हैं।
BSNL का 107 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल का 107 रुपए वाला रिचार्ज प्लान 3GB डेटा और 200 मिनट की फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ आता है। सारा डेटा कंज़्यूम होने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। बात करें प्लान की वैलीडिटी की, तो इसे घटाकर केवल 28 दिन कर दिया गया है जो पहले 35 दिन थी, यानी सीधे-सीधे 7 दिन की वैलीडिटी कम कर दी गई है।
इससे यह प्लान पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। पहले इस प्लान का रोजाना का औसत खर्च 3.05 रुपए था, और अब यह 3.82 रुपए हो गया है। वैसे तो यह कीमत में छोटा सा ही अंतर है, लेकिन वैलीडिटी के लिए एक हफ्ता काफी होता है।
यह देश में 28 दिनों की वैलीडिटी वाले सबसे किफायती प्रीपेड प्लांस में से एक है। अब बीएसएनएल मोबाइल यूजर्स के लिए आक्रामक रूप से अपना 4G रोल आउट कर रही है और साथ ही कुछ चुनिंदा शहरों में 5G लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। फिलहाल बीएसएनएल ने Airtel और Jio को टक्कर देने के लिए Q-5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) लॉन्च किया है, जो कंपनी की एयर फाइबर सेवा है।
कब लॉन्च होगा BSNL 5G?
5G लॉन्च करने के लिए बीएसएनएल सितंबर 2025 तक दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से शुरुआत करेगा। कंपनी का केवल इतना ही लक्ष्य नहीं होगा। विकास का अगला चरण पूरे भारत में और 4G साइट्स के डिप्लॉयमेंट से आएगा। बीएसएनएल पूरे भारत में 1 लाख और 4G साइट्स के डिप्लॉयमेंट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट से अनुमति लेगा। फिलहाल बीएसएनएल भारत में 1 लाख 4G साइट्स के अपने शुरुआती मील के पत्थर के बहुत करीब पहुंच रहा है।