Digit.in

चोरों की अब खैर नहीं! Samsung नए अपडेट में लाया गजब सिस्टम, हर मिनट सेफ रहेगा मोबाइल

Highlights

Samsung के One UI 7 OS अपडेट के तहत कुछ नए ‘थेफ्ट प्रोटेक्शन’ फीचर्स आए हैं।

सैमसंग ने अपनी ऑफिशियल Newsroom पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी है।

अब और ज्यादा गैलेक्सी डिवाइसेज़ को नए एंटी-थेफ्ट और एंटी-रॉबरी फीचर्स मिल रहे हैं।

चोरों की अब खैर नहीं! Samsung नए अपडेट में लाया गजब सिस्टम, हर मिनट सेफ रहेगा मोबाइल

फोन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए Samsung ने अपने Galaxy यूज़र्स को सतर्क करते हुए हाल ही में जारी किए गए One UI 7 OS अपडेट के तहत कुछ नए ‘थेफ्ट प्रोटेक्शन’ फीचर्स को एक्टिवेट करने की सलाह दी है। ये सिक्योरिटी फीचर्स यूज़र्स को अपने डेटा और डिवाइस को और बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। वन यूआई 7 अपडेट के साथ आने वाले इन फीचर्स में AI-पावर्ड थेफ्ट डिटेक्शन, रिमोट लॉकिंग, बायोमैट्रिक प्रोटेक्शन और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैचेज जैसे लेयर्ड डिफेंस सिस्टम शामिल हैं, जो स्मार्टफोन की सुरक्षा को एक नया लेवल देते हैं।

Samsung के नए एंटी-थेफ्ट फीचर्स

सैमसंग ने अपनी ऑफिशियल Newsroom पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी है कि वन यूआई 7 अपडेट के जरिए अब और ज्यादा गैलेक्सी डिवाइसेज़ को नए एंटी-थेफ्ट और एंटी-रॉबरी फीचर्स मिल रहे हैं।

जिन डिवाइसेज़ को अपडेट है उनमें Galaxy S25 सीरीज़ (शुरुआत में रिलीज़), Galaxy S24, S23, और S22 सीरीज़ और Galaxy Z Fold 6, Z Flip 6, Z Fold 5, Z Flip 5 जैसे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

वन यूआई 7 के प्रमुख सिक्योरिटी फीचर्स में थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, ऑफलाइन डिवाइस लॉक, रिमोट लॉक, आइडेंटिटी चेक (नया एंटी-रॉबरी फीचर) और सिक्योरिटी डिले (नया एंटी-रॉबरी फीचर) शामिल है। इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए यूज़र्स को अपने सैमसंग डिवाइस के Settings > Theft Protection सेक्शन में जाना होगा।

कैसे काम करेंगे ये फीचर्स?

सैमसंग के ये नए फीचर्स गूगल के एंड्रॉइड सुरक्षा उपायों पर आधारित हैं लेकिन एक कदम आगे जाकर हाई रिस्क सीनैरियोज़ में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं, जहां यूज़र के एक्सेस क्रेडेंशियल्स या ऑफलाइन सिक्योरिटी मेथड्स को हैक किया जा सकता है। सैमसंग ने यह भी पुष्टि की है कि ये सभी नए सिक्योरिटी फीचर्स आने वाले समय में और ज्यादा Galaxy फोन्स के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगर आप Samsung Galaxy यूज़र हैं और आपके डिवाइस को One UI 7 अपडेट मिल चुका है, तो तुरंत जाकर Theft Protection फीचर्स को ऑन करें। यह आपके डिवाइस और निजी डेटा को चोरों और धोखेबाज़ों से बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles