BSNL केवल Rs 106 के प्लान में दे रहा है 84 दिन की वैधता, साथ ही डाटा बेनिफ़िट भी शामिल
BSNL के Rs 106 प्लान में मिल रहा है 3GB डाटा
84 दिन की अवधि के लिए आता है BSNL का Rs 106 वाला प्लान
Jio के Rs 119 वाले रिचार्ज में मिल रही है केवल 14 दिन की वैधता

हाल ही में भारत में कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लांस (prepaid plans) महंगे किए हैं जिनमें रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) शामिल हैं। वहीं बात करें, बीएसएनएल (BSNL) की तो कंपनी अब भी ग्राहकों को पुरानी कीमतों पर बढ़िया रिचार्ज प्लान (recharge plan) ऑफर कर रही है। चलिए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...
बीएसएनएल Rs 106 प्लान (BSNL Rs 106 Plan)
बीएसएनल (BSNL) के Rs 106 वाले प्लान (plan) में 84 दिन की वैधता मिलती है। इस दौरान यूजर्स को कॉलिंग बेनिफ़िट (calling benefit) के अलावा, 84 दिन तक के लिए 3GB डाटा (3GB data) ऑफर करती है।

बीएसएनल (BSNL) के इस प्लान में कोई डेली लिमिट (no daily data limit) नहीं है। इस 3GB डाटा 84 दिन की अवधि (84 days validity) के लिए है। इसके अलावा, कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट मिल रहे हैं जिसका उपयोग आप किसी भी नेटवर्क पर कर सकते हैं। साथ ही आप 60 दिनों के लिए फ्री बीएसएनएल ट्यून्स (BSNL tunes) का लाभ उठा सकते हैं। आपको केवल वैधता बढ़ाने के लिए कोई प्लान चाहिए तो यह एक बढ़िया विकल्प है।
Jio इस कीमत में क्या कर रहा है ऑफर
जियो (Jio) अपने Rs 119 के प्लान में 14 दिन की वैधता (validity) ऑफर कर रहा है और आप हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) आदि का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में 300 SMS और जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन (subscription) भी मिल रहा है।

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile