BSNL ने IPL 11 को ध्यान में रखते हुए अपना नया और दमदार प्लान पेश कर दिया है, क्या इस प्लान के दम पर BSNL जियो और एयरटेल से कड़ी टक्कर ले पायेगा? इस प्लान में आपको पूरे 51 दिनों की वैधता के साथ महज Rs 248 की कीमत में 3GB डाटा प्रतिदिन दिया जाने वाला है।
BSNL ने IPL 11 को ध्यान में रखते हुए अपना नया प्लान पेश कर दिया है, इस प्लान में कंपनी आपको IPL 2018 का पूरा आनंद उठाने का लाभ देने वाली है। अगर इस प्लान की चर्चा करें तो इस प्लान में आपको पूरे 51 दिनों के लिए महज Rs 248 की कीमत में 3GB प्रतिदिन ऑफर किया जाने वाला है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि इस प्लान में आपको लगभग 153GB डाटा इस वैधता में मिलने वाला है। कुलमिलाकर अगर कहें तो आपको पूरे 51 दिनों के लिए 153GB डाटा मिलने वाला है। यानी एक दिन में आपको 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस प्लान का महत्त्व इसलिए भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यह Rs 250 के अंदर आने वाला ऐसा प्लान है, जो आपको इतना ज्यादा डाटा ऑफर कर रहा है। हालाँकि एक यहाँ कैच भी है, यह ऑफर महज कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए ही है। अगर आप BSNL के प्रीपेड यूजर नहीं हैं तो आपको इस पैक का लाभ नहीं मिलेगा।
इस प्लान को खासतौर पर IPL को बड़े पैमाने पर पसंद करने वाले लोगों के लिए पेश किया है, जैसा कि आप देख रहे हैं कि इस प्लान की वैधता भी 51 दिनों की है, और IPL 11 भी 51 दिनों तक ही चलने वाला है, इसका मतलब है कि इस प्लान को आज ही अपने फोन में रिचार्ज करने के बाद आप IPL 11 का भरपूर आनंद लेने वाले हैं।
हालाँकि ऐसा ही एक प्लान रिलायंस जियो के पास भी है। लेकिन इस प्लान में आपको Rs 251 में 51 दिनों की वैधता के साथ महज 102GB डाटा ही मिल रहा है। हालाँकि आपको यहाँ यह भी बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से 4G डाटा की पेशकश की जा रही है।
रिलायंस जियो के इस प्लान में भी एक कैच है, आपको इस प्लान में रिलायंस जियो के अन्य सभी या यूँ कहें कि ज्यादातर प्लान्स की तरह फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS नहीं मिल रहे हैं। रिलायंस जियो का यह प्लान 7 अप्रैल से MyJio app, Jio।com वेबसाइट और जियो के लगभग सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया गया था।
अगर अगर यहाँ हम एयरटेल के भी एक पैक की चर्चा कर लें तो इसमें भी कोई हर्ज की बात नहीं है। एयरटेल की ओर से इस IPL 11 जा आनंद लेने के लिए आपको 3GB डाटा प्रतिदिन के हिसाब से पूरे 28 दिनों के लिए दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत Rs 248 है। इस प्लान में आपको 84GB डाटा ऑफर किया जा रहा है।