OnePlus N6 Lite जल्द भारत में होगा लॉन्च! इसी महीने आ सकता है कंपनी का सबसे सस्ता फोन
OnePlus ने जुलाई के आखिर में भारत में OnePlus N6x को अपने सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। अब कंपनी N6 सीरीज में एक और नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन OnePlus N6 Lite नाम से बाजार में आ सकता है और कीमत के मामले में N6x से भी नीचे रखा जा सकता है। खास बात यह है कि OnePlus N6 Lite को इस महीने के आखिर तक भारत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Surveyहाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी सितंबर में भारत के लिए एक नया 4G स्मार्टफोन भी ला सकती है। यह बजट सेगमेंट का फोन होगा और सिर्फ भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसे इस साल भारत में आने वाला OnePlus का आखिरी स्मार्टफोन भी बताया जा रहा है।
EXCLUSIVE: OnePlus is preparing to launch its most affordable smartphone yet in India.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 7, 2026
The OnePlus N6 Lite is expected to launch by the end of this month, according to what I’m hearing.
More details soon. 👀
OnePlus N6 Lite में मिल सकती है 4GB RAM
टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोमवार को X पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि OnePlus N6 Lite को सितंबर के अंत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। उनके अनुसार, यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा। एक जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि फोन को 4GB RAM के साथ लाया जाएगा। हालांकि, इसके बाकी स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus N6 Lite की कीमत N6x से कम हो सकती है। OnePlus N6x को 31 जुलाई को भारत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है।
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर f/2.2 अपर्चर वाला 13MP कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। OnePlus N6 Lite में इससे कितनी अलग स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगी, इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
