BSNL ने हाल ही में Rs 98 के प्रीपेड प्लान के साथ भी EROS Now का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया था और अब कम्पनी ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज भारत में पेश कर दिया है जो Rs 298 की कीमत में आता है।
BSNL ने अपने Rs 98 के प्रीपेड प्लान को बदलने के बाद अब अपना नया Rs 298 का प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। Rs 298 के इस प्लान में यूज़र्स को EROS नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज़ का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जैसा कि हमने Rs 98 के प्लान में देखा था। BSNL के इस रिचार्ज की वैधता 54 दिनों की है और इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स का लाभ मिल रहा है और यह प्लान मुंबई और दिल्ली में भी समान बेनिफिट ऑफर करेगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Rs 298 के प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 1GB डाटा भी मिल रहा है और साथ ही सब्सक्राइबर्स प्रतिदिन 100 SMS भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान की खासियत यह है कि यह EROS नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज़ के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है जो कि प्लान की वैधता के साथ तक मान्य रहेगा, यानी रिचार्ज होने के 54 दिनों तक यह फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। पहले यह सब्सक्रिप्शन केवल Rs 78 के प्रीपेड प्लान पर ही मिलता था लेकिन बाद में Rs 333, Rs 444 और Rs 98 के प्लान्स के साथ भी यह ऑफर पेश किया गया और अब नए लॉन्च हुए Rs 298 के प्रीपेड प्लान में बीएसएनएल यह ऑफर दे रहा है।
अगर हम BSNL के Rs 98 वाले प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस प्लान के साथ अब आपको Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, और इस प्लान की वैधता की अगर बात करें तो यह 28 दिनों के लिए आपको मिलता है। आपको बता देते हैं कि इस प्लान के साथ अब आपको 2GB डाटा मिल रहा है। अगर आप अभी तक नहीं जानते हैं कि आपको बता देते हैं कि इसी साल जानकारी में BSNL ने Eros Now के साथ साझेदारी की थी। इसके तहत आपको 11,000+ मूवी टाइटल्स, म्यूजिक विडियो, ओरिजिनल वेब शो, और एक्सक्लूसिव विडियो आदि भी मिल रही हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile