फुल पैसा वसूल है BSNL का ये प्लान! 500 रुपये से कम में 72 दिनों तक भर भरकर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

By
HIGHLIGHTS

जानिये BSNL के 72 दिनों वाले प्लान के बारे में।

इसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ ढेरों बेनिफिट्स मिलते हैं।

वैसे तो भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के आधिकारिक पोर्टल पर कई सारे प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको इसके एक ख़ास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको BSNL के उस प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। 72 दिनों की वैधता वाले बीएसएनएल के इस प्लान में आपको न सिर्फ 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है बल्कि इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। जहां एक तरफ टेलीकॉम कंपनियां अपने कई सारे सस्ते प्रीपेड प्लान्स पर ताला डाल रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने कम खर्च में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान मार्केट में उतार दिए हैं।

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस प्रीपेड प्लान की प्रभावी कीमत 485 रुपये है। करें अगर बात क्रीम इसमें मिलने वाले कोर बेनेफिट्स कि तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान कि वैधता 72 दिनों की है। BSNL के इस प्लान में यूज़र्स को 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। यानी कुल ममिलकर इस प्लान में 72 दिनों के काल में यूज़र्स को 144GB डेटा मिलेगा।

BSNL का ये सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान खासकर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जिन्हे कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा का लाभ चाहिए। अगर आप BSNL का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज़ कर रहे हैं, तो भी आप इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज करा सकते हैं।

अगर 485 रुपये वाले प्लान के अलावा अतिरिक्त प्लान कि बात करें तो BSNL अपने ग्राहकों के लिए 51 रुपये वाला ऑफर फिर से लेकर आया है। महज़ 51 रुपये के इस ऑफर में यूज़र्स को 28 दिनों कि वैधता मिलती है। वहीं अगर इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। और सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें यूज़र्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसी के साथ इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विसेज़ को भी लॉन्च करने कि तैयारी में है। सरकारी टेलकॉम ऑपरेटर इसके लिए लाखों नए 4G/5G टावर लगा रहा है। पिछले साल कंपनी ने पूरे भारत में एक साथ 4G सर्विस लॉन्च की है।

यह भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं चला जादू, OTT पर आते ही मचाया तहलका, रातों-रात बनी नंबर-1 फिल्म



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By