BSNL ने उतारा 35 दिन की वैलिडीटी वाला तगड़ा रिचार्ज प्लान..क्या खरीदना चाहिए
BSNL ने 35 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान पेश किया है।
बीएसएनएल के इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और एसएमएस भी मिलते हैं।
BSNL के इस प्लान को किस प्राइस में और कौन खरीद सकता है?
भारत संचार निगम लिमिटेड अपने यूजर्स के लिए नए नए प्लांस को पेश करता रहता है, सभी को याद होगा कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने 51 रुपये मात्र के प्राइस में आने वाले एक दमदार प्लान को भी पेश किया था। अब कंपनी ने एक नए प्लान को अपने यूजर्स के लिए पेश किया है, जो 35 दिन की वैलिडीटी के साथ आने वाला तगड़ा बीएसएनएल प्लान माना जा सकता है। इस प्लान को कंपनी ने एक FRC Plan के तौर पर पेश किया है, इसके बारे में आपको सभी जानकारी आगे मिलने वाली हिय। अभी तक के लिए ऐसा कहा जा सकता है कि इस प्लान को इंडिया में कहीं पर भी BSNL के ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर 51 रुपये के प्लान से इसकी तुलना करें तो यह कुछ महंगा प्लान है। आगे हम आपको इन दोनों ही प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं। नए बीएसएनएल प्लान के प्राइस से लेकर इसके बेनेफिट आदि हम आपको 5 पॉइंट्स में समझाने वाले हैं। आपके लिए इस बीएसएनएल प्लान के क्या मायने हैं और आपके लिए यह कैसा होने वाला है, यह सब जानकारी आपको आगे मिलने वाली है।
Surveyकिस प्राइस में आता है BSNL का 35 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान?
सबसे पहले FRC Plan की चर्चा करते हैं तो इसके बारे में जान लेते हैं कि आखिर यह होता क्या है, इसके बाद हम यह जानने वाले हैं कि BSNL के इस प्लान का प्राइस क्या है और इसे कौन से यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। FRC का मतलब है First Recharge Coupon, इसका मतलब है कि अगर आप BSNL के नेटवर्क पर एकदम नए ग्राहक हैं तो आपके लिए यह प्लान है। हालांकि, अगर आप बीएसएनएल के वर्तमान ग्राहक हैं तो आपके लिए यह प्लान नहीं है। इसका मतलब है कि अगर कोई बीएसएनएल के नेटवर्क पर स्विच कर रहा है तो उसके लिए यह 35 दिन की वैलिडीटी प्लान इंतज़ार कर रहा है। अब आइए इस प्लान के बेनेफिट आदि पर एक नजर डालते हैं।
BSNL के इस प्लान को कंपनी ने 249 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडीटी आप अब जानते हैं कि 35 दिन की है। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को बीएसएनएल की ओर से अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 2GB डेली डेटा का भी प्रावधान है। प्लान की खासियत यह है कि प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डेटा भी प्लान में अच्छा खासा मिलता है, हालांकि, डेटा के खत्म हो जाने के बाद FUP लिमिट के अनुसार प्लान में इंटरनेट स्पीड 40Kbps तक घट जाती है।
BSNL का 225 रुपये वाला प्लान और बेनेफिट
आइए अब बीएसएनएल के एक अन्य प्लान के बारे में जानते हैं। इस प्लान की कीमत 225 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 100 SMS डेली और 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडीटी 30 दिन की है। इस प्लान में इंटरनेट की स्पीड भी डेली FUP Limit खत्म होने के बाद 40Kbps ही रह जाती है। हालांकि, दोनों ही प्लांस में एक जैसे ही बेनेफिट मिलते हैं, कुछ अलग के अलावा लेकिन 225 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान FRC नहीं है, ऐसे में इसे बीएसएनएल के सभी यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं ।
BSNL का हाल ही में लॉन्च हुआ 51 रुपये का प्लान
अगर 51 रुपये के प्लान को देखा जाए तो इसमें 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है, प्लान में बीएसएनएल की ओर से नेशनल रोमिंग के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी प्लान में 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर कर रही है। इसमें 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इस प्लान के लाभ लेने के लिए आपको 30 जून तक इसे रिचार्ज करना होगा, वरना इसके बाद यह प्लान कंपनी हटा सकती है?
₹51 isn’t a recharge — it’s a switch.
— BSNL India (@BSNLCorporate) June 15, 2026
Get your FREE BSNL SIM and unlock unlimited calling, 2GB high-speed data per day, 100 SMS per day, and 28 days of seamless connectivity.
Valid till 30th June 2026.#SwitchOnWithBSNL #NewSIMOffer #StayConnectedNow @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/lxW8XDzFoz
अब आप दोनों ही प्लांस के बारे में जानते हैं, इसके अलावा एक अन्य प्लान के बारे में भी आपको अब जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में आप जानते हैं कि आपके लिए बीएसएनएल का कौन सा प्लान बेस्ट हो सकता है। इसके अलावा नए यूजर्स कौन से प्लांस को खरीद सकते हैं। आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बीएसएनएल के इन प्लांस में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने Telegram पर लगाया ताला! इन 14 देशों में पहले से बैन है मैसेजिंग एप टेलीग्राम
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
