200 रुपये के प्राइस में BSNL ले आया एक धाकड़ प्लान! 28 दिन की वैलिडिटी, डेटा-कॉलिंग के साथ इंश्योरेंस भी

Highlights

BSNL के 202 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

यह प्लान 300 मिनट कॉलिंग के अलावा खूब सारा डेटा भी देता है।

BSNL के प्लान में 1 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल और 10,000 रुपये तक का साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस दिया जा रहा है।

क्या आप अपने मोबाइल नंबर को केवल चालू रखना चाहते हैं क्योंकि आपके पास पहले से प्राइमेरी नंबर है और दूसरे नंबर के साथ आपको केवल कॉलिंग और SMS ही करने होते हैं तो BSNL का एक प्लान आपको इससे ज्यादा कुछ दे सकता है। असल में, कम पैसों में BSNL के पास एक ऐसा प्लान है जो आपको ये सुविधा देने के साथ साथ जीवन बीमा भी दे रहा है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड हो जाने पर आपको उसका लाभ भी देने का वादा कर रहा है। यह प्लान बीएसएनएल का एक धाकड़ प्लान कहा जा सकता है। इसकी कीमत मात्र 202 रुपये है। देखने में यह एक नॉर्मल और साधारण प्लान ही लगता है, लेकिन इसके फायदे देखकर आप भी मेरी तरह ही चकित हो जाने वाले हैं। आइए जानते है कि बीएसएनएल के इस प्लान में कितनी वैलिडीटी के अलावा क्या बेनेफिट अलग से दिए जा रहे हैं।

202 रुपये में कितनी कॉलिंग और डेटा मिलेगा?

BSNL के इस Special Tariff Voucher यानी STV में 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग कंपनी आपको दे रही है। इसका मतलब है कि 28 दिनों के दौरान कुल पांच घंटे कॉल आसानी से की जा सकती है। इंटरनेट के लिए 5GB हाई-स्पीड डेटा भी इस प्लान का हिस्सा है। हालांकि, याद रखें कि यह डेटा पूरे प्लान की वैलिडिटी के लिए है। 5GB खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। हालांकि, इतनी कम स्पीड पर वीडियो स्ट्रीमिंग या बड़ी फाइल डाउनलोड करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, प्लान में कुल 100 SMS भी दिए जा रहे हैं।

रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस का फायदा कैसे मिलेगा?

BSNL ने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ इंश्योरेंस की सुविधा भी शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने The Oriental Insurance Company के साथ साझेदारी भी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एलीजिबल ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और 10,000 रुपये तक का साइबर फ्रॉड कवर मिल सकता है। साइबर इंश्योरेंस के लिए BSNL नंबर का बैंक अकाउंट से लिंक होना और पॉलिसी की दूसरी शर्तें पूरी करना जरूरी है।

इंश्योरेंस के लिए अलग प्रीमियम नहीं देना होगा। एलीजिबल रिचार्ज के बाद कवरेज अपने आप ही एक्टिव हो जाने वाला है और पॉलिसी की जानकारी SMS के माध्यम से मिलने वाली है।

99 और 107 रुपये के प्लान भी हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर 202 रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो BSNL के पास दो और सस्ते रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं। 99 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 50MB डेटा का लाभ ग्राहकों को देता है। इसके अलावा, 107 रुपये के प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी, 200 मिनट कॉलिंग और कुल 3GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, इस डेटा के खत्म होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाने वाली है।

अगर आप इन प्लांस को रिचार्ज करने के लिए जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले BSNL Selfcare ऐप में अपने नंबर के लिए उपलब्ध वैलिडिटी और इंश्योरेंस की शर्तें आदि को देख लेना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि आपको यह ऑफर न दिया जा रहा हो?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile