BSNL के जिस प्लान के बारे में हम आज बात कर रहे हैं उसकी कीमत 799 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 150Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। अगर आपका बजट कम है तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प सबूत हो सकता है। इस प्लान के अगर बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। हालांकि लैंडलाइन ग्राहक को खुद ही खरीदना होगा। इस प्लान के साथ IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी मिलते हैं साथ ही ग्राहक 4,793 रुपये एक साथ देकर 6 महीनों के लिए और 8,390 रुपये एक साथ देकर 12 महीनों के लिए खरीद सकते हैं।
Fibre Value Plus OTT प्लान की कीमत 849 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 150Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। वहीं अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। हालांकि लैंडलाइन ग्राहक को खुद ही खरीदना होगा। इस प्लान के साथ IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी मिलते हैं। ग्राहक इस प्लान को 5,094 रुपये एकसाथ देकर 6 महीनों के लिए और 10,188 रुपये एक साथ देकर 12 महीनों के लिए खरीद सकते हैं। इस प्लान में OTT बेनिफिट भी शामिल है।
Jio के इस प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा के साथ 150Mbps स्पीड मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है, हालांकि लैंडलाइन ग्राहक को खुद ही खरीदना होगा। प्लान में 1000+ TV चैनल्स भी शामिल हैं। प्लान में करीब 13 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिसमें Amazon Prime Lite, JioHotstar, Sony Liv, ZEE5 और ETV Win जैसे और भी शामिल हैं। अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन 2 साल के लिए रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ग्राहकों की हो गई मौज..Prepaid हो या Postpaid, मिलेगी ये खास सुविधा