90 दिन तक धड़ल्ले से चलेगा JioHotstar, रोज मिलेगा 2GB डेटा, कीमत देख खुशी से उछल पड़ेंगे
अगर आप अक्सर मोबाइल पर वीडियो स्ट्रीम करते हैं या OTT कंटेंट के फैन हैं, तो Reliance Jio का 349 रुपए वाला प्रीपेड रिचार्ज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, रोज़ाना 100 SMS और साथ में 90 दिनों का JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि, इस ऑफर से जुड़ी कुछ शर्तें भी हैं जिन्हें जानना जरूरी है।
सिर्फ 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी
इस रिचार्ज की वैलीडिटी केवल 28 दिनों की है, यानी कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सेवाएं 28 दिन तक ही मिलेंगी। लेकिन इसमें मिलने वाला JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन 90 दिनों तक वैलिड रहेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप इस सब्सक्रिप्शन को पूरे 90 दिन तक एक्टिव रखना चाहते हैं, तो आपको अपने मौजूदा पैक के खत्म होने के 48 घंटों के अंदर फिर से रिचार्ज करना होगा।
डेटा, स्टोरेज और अन्य फायदे
इस प्लान के तहत ग्राहकों को कुल 56GB हाई-स्पीड डेटा (2GB/दिन) मिलेग। डेली डेटा खत्म करने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। साथ में 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में JioTV की एक्सेस भी शामिल है।
JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले अन्य प्लान्स
अगर आप लंबे समय की वैलीडिटी या ज्यादा डेटा की तलाश में हैं, तो Jio के कुछ अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जो JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
₹949 प्रीपेड प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: रोजाना 2GB
- बेनिफिट्स: JioHotstar Mobile और अन्य दो OTT ऐप्स का एक्सेस मुफ्त
₹100 का Hotstar डेटा ऐड-ऑन
- एक्स्ट्रा 5GB हाई-स्पीड डेटा
- 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन
- किसी भी मौजूदा प्लान के साथ ऐड-ऑन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है
₹195 क्रिकेट डेटा पैक
- डेटा: कुल 15GB
- वैलीडिटी: 90 दिन
- खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए डिजाइन किया गया प्लान
- इसमें भी JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है
अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं और Hotstar कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं, तो Jio के ये प्लान्स आपके बजट और जरूरतों के अनुसार सही बैठ सकते हैं। ₹349 का रिचार्ज खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कम वैलीडिटी के साथ भी OTT का लाभ उठाना चाहते हैं।