Digit.in

न कोई एक्शन न सस्पेंस, फिर भी रही सुपरहिट, 55 करोड़ी फिल्म ने कमाए 460 करोड़, साउथ ने भी बना डाली रीमेक

न कोई एक्शन न सस्पेंस, फिर भी रही सुपरहिट, 55 करोड़ी फिल्म ने कमाए 460 करोड़, साउथ ने भी बना डाली रीमेक

आज के दौर में दर्शकों के बीच एक्शन और थ्रिलर फिल्मों की जबरदस्त मांग है। 'पठान', 'जवान', 'लियो' और 'जेलर' जैसी हाई-ऑक्टेन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। लेकिन क्या कोई बड़ा सुपरस्टार जब एक्शन और थ्रिलर के बिना कोई फिल्म करता है, तो वो फिल्म भी उतनी ही बड़ी हिट हो सकती है? इसका जवाब है हां। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की, जिन्हें एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन उन्होंने एक ऐसी फिल्म दी, जिसमें न तो कोई फाइटिंग सीन था और न ही थ्रिल, फिर भी उस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की और इतिहास रच दिया।

एक्शन के बिना ब्लॉकबस्टर

यह फिल्म थी '3 इडियट्स', जो साल 2008 में रिलीज़ हुई थी। इसमें आमिर खान के साथ शरमन जोशी, आर. माधवन और करीना कपूर खान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह एक एजुकेशनल कॉमेडी-ड्रामा थी, जिसने न सिर्फ दिल जीते, बल्कि दुनिया भर में करीब 460 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। IMDb पर इसे 8.4/10 की शानदार रेटिंग मिली है।

आमिर खान की हिट

आमिर खान इससे पहले 'सरफरोश', 'वजीर', 'तलाश' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में नजर आ चुके थे। लेकिन '3 इडियट्स' में उन्होंने एक बिल्कुल अलग और सादगी भरा किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

साउथ सिनेमा ने दी रीमेक

इस फिल्म की सफलता इतनी बड़ी थी कि इसका तमिल रीमेक भी बनाया गया, जिसका नाम था 'नंबन'। साल 2012 में आई इस फिल्म को एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने '3 इडियट्स' के राइट्स इसके प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से खरीदे थे।

थलापति विजय का अलग अंदाज

रीमेक में शुरुआत में लीड रोल के लिए सूर्या का नाम चर्चा में था, लेकिन अंत में यह किरदार थलापति विजय को मिला। एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले थलापति विजय ने इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में परफॉर्म किया। उनके साथ इलियाना डिक्रूज़, श्रीकांत, जीवा और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। सत्यराज ने फिल्म में 'वायरस' यानी कॉलेज प्रिंसिपल का किरदार निभाया।

'नंबन' को करीब 50 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए की कमाई की। IMDb पर इसे 7.8/10 की रेटिंग मिली है। फिल्म की स्क्रिप्ट को राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी ने ओरिजिनल '3 इडियट्स' की तरह ही लिखा था।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles