Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन 9 जुलाई को हो रहा लॉन्च, 4 पॉइंट्स में जानिए क्यों करना चाहिए अपग्रेड

Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन 9 जुलाई को हो रहा लॉन्च, 4 पॉइंट्स में जानिए क्यों करना चाहिए अपग्रेड

Samsung ने अपनी बहुप्रतीक्षित Summer Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की तारीख पुष्टि कर दी है, जिसमें कंपनी अपने अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और नए One UI 8 को पेश करेगी। यह लॉन्च इवेंट 9 जुलाई 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा, और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समय के हिसाब से शाम 7:30 बजे की जाएगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 होंगे, जो पहले से ही अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस अपग्रेड को लेकर काफी चर्चा में हैं। अगर आप मल्टीटास्किंग और स्मूथ यूजर इंटरफेस के लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy Z Fold 7 के ये 5 फीचर्स आपको अपग्रेड करने पर मजबूर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7: अपग्रेड करने के 4 बड़े कारण

अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन

Samsung ने इस बार डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे स्लिम Samsung फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका मोटाई अनफोल्ड होने पर केवल 4.5mm और फोल्ड होने पर 9mm होगी। यह इसे बेहद पोर्टेबल और प्रीमियम बनाता है।

यह भी पढ़ें: असली कहानी पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने जीता सबका दिल, IMDb पर मिली 9.7 की रेटिंग, OTT पर कब आ रही?

बड़ा डिस्प्ले

Galaxy Z Fold 7 में अब बड़ा कवर और मेन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.5-इंच का कवर स्क्रीन और 8.2-इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। यह बड़े स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर बनाएगा।

फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट बना देगा। साथ में 12GB RAM की बात की जा रही है, और 16GB RAM वेरिएंट की भी अफवाहें हैं। यह नया चिपसेट बैटरी, कैमरा, UI और अन्य परफॉर्मेंस फैक्टर्स में जबरदस्त सुधार ला सकता है।

अपग्रेडेड कैमरा सेटअप

Samsung इस बार कैमरे को लेकर भी कोई समझौता नहीं करना चाहता। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Galaxy S25 Ultra जैसा होगा। इसके अलावा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा वही पुराने सेटअप जैसे ही रहने की संभावना है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा के क्षेत्र में कई बड़े सुधारों के साथ आ सकता है। अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Galaxy Z Fold 7 आपके लिए एक परफेक्ट अपग्रेड साबित हो सकता है। इसकी आधिकारिक जानकारी 9 जुलाई को सामने आ जाएगी, जब यह Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vi: कोई भी हो सिम, एकदम फ्री में देखिए पंचायत सीजन 4, ये रहा तगड़ा जुगाड़

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo