धांसू हैं BSNL के ये रिचार्ज प्लान.. Reliance Jio और Airtel को देते हैं पटखनी, बेनेफिट्स उड़ा देंगे होश
इस समय मोबाइल रिचार्ज बेहद ही महंगा हो गया है। समय के साथ साथ कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं, कभी कभी कंपनियां बताकर प्राइस बढ़ाती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में कंपनी बिना बताए ही रिचार्ज प्लांस के दाम घटा बढ़ा देती है। ऐसे में यूजर्स को बड़ी दिक्कत आती है। अगर इस समय को देखा जाए तो हर महीने 300–400 रुपये का रिचार्ज कराना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर छोटे शहरों और गांवों में लोग ऐसे प्लान ढूंढते हैं जो सस्ते भी हों और लंबे समय तक चलें। यही वजह है कि आज भी BSNL के कुछ प्लान लोगों को बड़े पैमाने पर भाते हैं, क्योंकि इनमें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक जरूरत की सभी सुविधाओं के साथ कंपनी पेश करती है। आज हम आपको BSNL के ही कुछ रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको कम प्राइस में पसंद आ सकते हैं।
SurveyBSNL का 997 रुपये का रिचार्ज
अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े, तो 997 रुपये वाला BSNL प्लान सबसे ज्यादा बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल के अलावा रोज 100 SMS मिलते हैं और इसके अलावा रोजाना 2GB डेटा भी दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिन है, लेकिन अगर 31 मार्च से पहले इसे आप रिचार्ज करते हैं तो आपको कुछ बेनेफिट अलग से मिल जाने वाले हैं। ऐसा के सकते है कि प्लान की वैलिडीटी 14 दिन ज्यादा यानि 164 दिन हो जाती है। इस प्लान का दिन का खर्च लगभग लगभग 6 रुपये के आसपास आता है।

BSNL का 347 रुपये वाला सस्ता प्लान
अब अगर आपको बहुत लंबी वैलिडिटी नहीं चाहिए लेकिन आप एक ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको कम प्राइस में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट दे दे तो आप इस प्लान को बीएसएनएल की ओर से खरीद सकते हैं। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते हैं और इसकी वैलिडिटी 50 दिन की है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कम प्राइस में लंबी वैलिडीटी के अलावा अन्य बहुत कुछ दिया जा रहा है, यह प्लान भी आपके लिए एक बेस्ट प्लान होने वाला है। आइए अब बेहद ही सस्ते BSNL Plan की चार्ज करते हैं।
147 रुपये वाला BSNL Plan
BSNL के पास एक ऐसा प्लान भी है जो आपको कम प्राइस में अच्छे खासे बेनेफिट दे सकता है। अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं जो आपको केवल कॉल और कुछ डेटा के अलावा अच्छी खासी वैलिडीटी दे दे तो आप 147 रुपये प्राइस वाले बीएसएनएल प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल मिलती है और कुल 5GB डेटा मिलता है, जो पूरी वैलिडिटी यानि 24 दिन के लिए आपको दिया जा रहा है। अब अगर आपकी जरूरत में यह प्लान बैठता है तो आपको इसे खरीदने में देर नहीं करनी चाहिए। आप इस प्लान को खरीद सकते हैं।

कैसे यह प्लान Reliance Jio और Airtel को देते हैं टक्कर
असल में, प्राइस आदि को देखा जाए तो यह प्लान रिलायंस Jio और Airtel के कुछ प्लांस से मेल कहा सकते हैं। इसके बाद भी इन्हें इसलिए बेस्ट कहा जा रहा क्योंकि बेशक इन प्लांस में आपको OTT का लाभ नहीं मिलता है, लेकिन इसका प्राइस बढ़ने वाला नहीं है, निजी कंपनी अपने प्लांस के दाम कब बढ़ा दे यह तय नहीं है, लेकिन बीएसएनएल के इन प्लांस में आपको जो मिल रहा है, वह लंबे समय से मिलता है आ रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इनके साथ समय समय पर अलग से भी बेनेफिट जोड़े जाते हैं।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile