199 रुपये का रिचार्ज, और 4000 रुपये के फायदे! Airtel के इस ऑफर ने बजा दी सबकी बैंड

199 रुपये का रिचार्ज, और 4000 रुपये के फायदे! Airtel के इस ऑफर ने बजा दी सबकी बैंड

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग बजट में कई प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा रही है, जिनमें कॉलिंग, डेटा और अतिरिक्त डिजिटल फायदे शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसे कुछ किफायती प्लान भी मौजूद हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है, लेकिन इनके साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की कुल वैल्यू करीब 4 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। खास बात यह है कि सबसे सस्ता प्लान केवल 199 रुपये का है। इन सभी प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं। आइए इन ऑफर्स को विस्तार से समझते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

199 रुपये वाला Airtel प्लान

199 रुपये वाला प्लान इस लिस्ट का सबसे सस्ता विकल्प है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को कुल 2GB डेटा मिलता है और रोजाना 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। देशभर में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी इसमें शामिल है। इस प्लान की खासियत यह है कि ग्राहकों को 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो अलग से खरीदने पर करीब 4 हज़ार रुपये का पड़ता है।

इसके अलावा इस प्लान में 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स दी जाती हैं और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है, जिससे यूजर्स मुफ्त कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं। Xstream Play पर उपलब्ध फ्री प्लेटफॉर्म्स में Sony LIV का फ्री वर्जन, Amazon MX Player, Chana Jor और Run TV जैसे ओटीटी ऐप शामिल हैं।

219 रुपये वाला Airtel प्लान

219 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान भी 28 दिन तक वैलिड रहता है। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल के लिए कुल 3GB डेटा दिया जाता है और 300 फ्री SMS मिलते हैं। कॉलिंग पूरी तरह अनलिमिटेड रहती है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का मुफ्त एक्सेस मिलता है। साथ ही मनोरंजन के लिए Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस भी शामिल किया गया है।

299 रुपये वाला Airtel प्लान

299 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा दिया जाता है, साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का बिना अतिरिक्त शुल्क एक्सेस मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई जाती है। इसके अलावा कंपनी फ्री हेलोट्यून्स की सुविधा भी देती है।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी और एक्शन का महा संगम है 2 घंटे 11 मिनट की ये फिल्म, भरपूर मिलेगा ड्रामा और रोमांच, अच्छी है रेटिंग

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo