‘मियां-बीवी’ के लिए तगड़ा Airtel Plan..एक ही बिल में कॉलिंग-डेटा और OTT

HIGHLIGHTS

Airtel के पास एक तगड़ा Family Recharge Plan है।

यह रिचार्ज प्लान मियां-बीवी दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Airtel इस प्लान में कॉलिंग-डेटा के साथ साथ OTT और अन्य बेनेफिट देता है।

देश में महंगाई बढ़ रही है, किराना के सामान से लेकर LPG के दाम और डीजल-पेट्रोल के अलावा CNG की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। ऐसे में रिचार्ज प्लांस कैसे पीछे छूट जाते, इस समय रिचार्ज प्लांस की कीमत भी बढ़ती ही जा रही है। आए दिन टेलिकॉम कंपनी बिना किसी को भी खबर किए अपने एप और वेबसाईट से कुछ प्लांस को अचानक से हटा देती हैं। सस्ते प्लांस मानो बाजार से खत्म ही होते जा रहे हैं। ऐसे में, एयरटेल के पास मियां-बीवी के लिए एक ऐसा रिचार्ज प्लान है जो एक ही बिल में दोनों की सभी रिचार्ज जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखता है। इस प्लान में कॉलिंग के अलावा डेटा और OTT के अलावा अन्य बहुत सी सुविधाएँ मिल रही हैं।

एयरटेल के पास एक नहीं कई Family Recharge Plan है!

Airtel के पास केवल एक ही नहीं बल्कि कई Family Recharge Plans हैं, कुछ प्लांस मियां-बीवी के लिए बेस्ट हैं तो कुछ प्लांस परिवार के अन्य सदस्यों के लिए देखे जा सकते हैं। आज हम कंपनी के सबसे सस्ते किफायती Family Recharge Plan से शुरू करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस समय Airtel कौन से बेस्ट Family Recharge Plans ऑफर कर रही है।

Airtel का 699 रुपये का प्लान, पहले 549 रुपये में मिलता था

यह Airtel का एक किफायती Family Postpaid Plan है। अब यह जिस कीमत में मिल रहा है, कुछ समय पहले तक इसकी कीमत उतनी नहीं थी। कंपनी ने इस प्लान को पहले बिना किसी जानकारी के बंद ही कर दिया था, लेकिन इसके बाद अब यह 699 रुपये के प्राइस में कुछ बेनेफिट चेंज करके फिर से पेश किया गया है। यह प्लान मियां-बीवी के लिए एक दमदार और बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इस प्लान में अगर दोनों मियां-बीवी का महीने का खर्च देखा जाए तो यह लगभग लगभग 350 रुपये के आसपास का बैठता है। इस प्लान में आप 2 कनेक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा का लाभ मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग भी इस प्लान का हिस्सा है। इसमें रोमिंग की सुविधा भी मिलती है।

इसके अलावा इस Airtel Family Plan में ग्राहकों को 6 महीने के लिए Amazon Prime Mobile Subscription का लाभ मिलता है। एक साल के लिए इस प्लान में JioHotstar का एक्सेस भी दिया जा रहा है, हालांकि, यह मोबाइल एक्सेस है। Google One की 100GB स्टॉरिज का लाभ इस प्लान में 6 महीने के लिए दिया जा रहा है। साथ ही साथ प्लान में 3 महीने के लिए Airtel Xstream Play Premium का लाभ भी मिलता है। यह प्लान 12 महीने के लिए ग्राहकों को Adobe Express Premium का लाभ भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale 2026 में 20 हजार से कम में बिकेंगे Oppo, Motorola, Vivo के ताबड़तोड़ फोन..देख लो लिस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :