लेनोवो ने z1iscoming.com नाम की वेबसाइट को लाइव किया है. साइट को ओपन करने पर एक फ़ोन का किनारा दिखाई देता है साथ ही वहाँ “Small Actions =Big Changes Z1” भी लिखा गया है.
मोबाइल निर्माता कंपनी लेनोवो का सब-ब्रांड ZUK भारत में अपना पहला स्मार्टफ़ोन ZUK Z1 जल्द ही पेश कर सकता है. लेनोवो ने z1iscoming.com नाम की वेबसाइट को लाइव किया है. साइट को ओपन करने पर एक फ़ोन का किनारा दिखाई देता है साथ ही वहाँ “Small Actions =Big Changes Z1” भी लिखा गया है. अब इससे तो यही उम्मीद लग रही है कि कंपनी भारत में अपने इस फ़ोन को पेश करने की योजना पर काम कर रही है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
वैसे बता दें कि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन को पिछले साल चीन में पेश किया था. अगर ZUK Z1 स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. इसके साथ ही इसमें एक फिजिकल होम बटन भी इसकी फ्रंट पैनल पर दिया गया है. बता दें कि इस होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को भी एम्बेड किया गया है. इस स्मार्टफ़ोन में भी यूएसबी टाइप-C 3.0 पोर्ट दिया गया है.
इसके साथ ही स्मार्टफ़ोन में 2.5GHz क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ 3GB रैम को भी कपल किया गया है. साथ ही इसमें एड्रेनो 330 GPU दिया गया है. अगर सिम्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में ड्यूल-नैनो सिम कार्ड्स के लिए स्लॉट्स दिए गए हैं. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 5.1.1 लोलीपॉप पर चलता है और इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा सोनी सेंसर (IMX214) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ दिया गया है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.