Xiaomi का 7वां Birthday! 11 हजार तक के डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन, TV और ये प्रोडक्ट्स
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Xiaomi आज 7 साल का हो गया है, अर्थात् कंपनी की शुरूआती हुए 7 साल हो गए हैं
इसी मौके पर Xiaomi की ओर से Xiaomi Turn 7 सेल का आयोजन किया जा रहा है
इस सेल के दौरान Xiaomi अपने कुछ स्मार्टफोंस, TV और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर 11 हजार रुपये तक का शानदार और धमाका डिस्काउंट दे रहा है
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Xiaomi आज 7 साल का हो गया है, अर्थात् कंपनी की शुरूआती हुए 7 साल हो गए हैं। इसी मौके पर Xiaomi की ओर से Xiaomi Turn 7 सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल के दौरान Xiaomi अपने कुछ स्मार्टफोंस, TV और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर 11 हजार रुपये तक का शानदार और धमाका डिस्काउंट दे रहा है। यह सेल आज यानी 12 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलने वाली है। हमने आपको बता ही दिया है कि Xiaomi की ओर से इस मौके पर आपको अपने कई डिवाइस पर 11 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।
Surveyहालाँकि इतना ही नहीं आपको बैंक ऑफर भी मिल रहा है। आपको बता देते है कि SBI कार्ड के साथ आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालाँकि इस सेल में आपको अलग से भी कुछ फायदे मिल रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में: आपको बता देते है कि हर दिन आपको सुबह 10 बजे हॉट डील्स का लाभ मिलने वाला है, इसके अलावा दोपहर 4 बजे X99 स्टोर का लाभ आप ले सकते हैं। साथ ही रात 8 बजे होने वाली सेल में आपको Pick N Choose का लाभ बड़े पैमाने पर मिलने वाला है। इसका मतलब है कि Xiaomi के सात साल का होने पर आपको बढ़िया से बढ़िया लाभ मिल रहे हैं।
इस सेल के दौरान अगर आप स्मार्टफोंस को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इस सेल में आपको यानी Xiaomi Turn 7 सेल में आपको Redmi 9A मोबाइल फोन मात्र 6,799 रुपये में मिल रहा है, यह अपनी असल कीमत से काफी कम प्राइस में आपको इस सेल के दौरान मिल रहा है। इसके अलावा आप Xiaomi Mi10T Pro को भी Rs 47,999 के स्थान पर मात्र 36,999 रुपये में ही ले सकते हैं, इतना ही नहीं अगर आप Mi 10T को लेना चाहते हैं तो यह भी आपको मात्र 34,999 रुपये में ही मिलने वाला है। इसके अलावा भी आपको अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बढ़िया से बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ mi.com पर जाएँ!
Mi Anniversary Sale का लाभ आप अमेज़न इंडिया पर भी ले सकते हैं। आपको बता देते है कि यह भी आपको सेम डिस्काउंट एंड ऑफ़र ही मिल रहे हैं। सेल के दौरान अगर आप अमेज़न इंडिया पर जाकर Redmi 9 मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको मात्र Rs 8,999 में मिलने वाला है, हालाँकि इसकी असल कीमत Rs 10,999 है, यानी सीधा सा 2000 रुपये का डिस्काउंट आपको इस मोबाइल फोन पर मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं, Redmi Note 10S मोबाइल फोन को 6GB रैम और 64GB मोबाइल में 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मात्र Rs 14,999 में लिया जा सकता है लेकिन इसकी असल कीमत Rs 16,999 है।
Redmi Note 10 Pro पर भी आपको ऐसा ही डिस्काउंट मिल रहा है, यानी अमेज़न इंडिया पर आपको Mi Anniversary sale में 19,999 रुपये के स्थान पर मात्र 17,999 में मिल रहा है। इसका मतलब है कि इस फोन पर आपको बैंक ऑफर को हटाकर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi note 10 Pro Max के साथ भी ऐसा ही है, हालाँकि इसपर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की असल कीमत Rs 22,999 है लेकिन इसे आप Rs 19,999 मात्र में ले सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile