Redmi Note 8 (2021) के बारे में Xiaomi ने ही साझा की नई जानकारी, जानें कब हो सकती है लॉन्चिंग
Redmi Note 8 (2021) मोबाइल फोन की पुष्टि Xiaomi की ओर से कर दी गई है
फोन को कुछ समय पहले तक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था, इसमें Bluetooth SIG और US Federal Communication Commission (FCC) शामिल हैं
Xiaomi की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट पर Redmi Note 8 (2021) को लेकर टीज़र जारी किया गया है
Redmi Note 8 (2021) मोबाइल फोन की पुष्टि Xiaomi की ओर से कर दी गई है। फोन को कुछ समय पहले तक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था, इसमें Bluetooth SIG और US Federal Communication Commission (FCC) शामिल हैं, हालाँकि यहाँ इन दोनों ही जगह पर इस फोन के बारे में बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। अगर हम 2021 के मॉडल की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इसमें 2019 के मॉडल के मुकाबले कई बड़ी अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं।
SurveyRedmi Note 8 (2021) को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसे मात्र ग्लोबल तौर पर ही लॉन्च होने वाला है, इसमें ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे इंडिया में नहीं लाया जाने वाला है। अगर हम कुछ लीक स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh की बैटरी मिलने वाली है, साथ ही फोन में आपको एक 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाली है।
Xiaomi की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट पर Redmi Note 8 (2021) को लेकर टीज़र जारी किया गया है। कंपनी के कहना है कि 2019 मॉडल यानी इस समय आये Redmi Note 8 मोबाइल फोन के लगभग 25 मिलियन यूनिट्स को कंपनी ने सोल्ड किया था। हालाँकि इस ट्विट से यह भी जानकारी मिल रही है कि Redmi Note 8 (2021) को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को किस बाजार में कब लॉन्च किया जा सकता है इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
The #RedmiNote8 has now sold 25M+ units globally!
As we celebrate this milestone, we're thrilled to introduce you to the #ThePerformanceAllStar – the #RedmiNote8 2021. Stay tuned! pic.twitter.com/39RHoTC2Mb
— Xiaomi (@Xiaomi) May 20, 2021
Redmi Note 8 (2021) के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 8 (2021) को लेकर सामने आये कई जो US FCC और Bluetooth SIG के माध्यम से सामने आये हैं, इन सभी लीक्स आदि के अनुसार इस मोबाइल फोन को जो कोडनेम दिया गया है, उसे Biloba कहा जा रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश वाली डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में आपको मीडियाटेक helio G85 प्रोसेसर मिल सकता है, साथ ही फोन में आपको 4GB रैम भी मिल सकती है, हालाँकि यह भी सामने आ रहा है कि Redmi Note 8 (2021) में आपको 64GB और 128GB स्टोरेज मॉडल मिल सकते हैं। हालाँकि यह जानकारी नहीं है कि आखिर इस डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है या नहीं।
Redmi Note 8 (2021) में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो आपको एक 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक डेप्थ सेंसर और एक टेली-मैक्रो लेंस भी मिलने के आसार हैं। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। यह बैटरी 22.5W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile