Xiaomi ने Weibo पर टीज़ किया नया Mi Mix डिवाइस, हो सकता है Mi Mix 4

HIGHLIGHTS

Xiaomi ने वेबो पर एक इमेज शेयर की है जिसमें ओरिजिनल Mi Mix, Mi Mix 2 और Mi Mix 3 को देखा जा सकता है और साथ ही एक डिवाइस की जगह को खाली रखा गया है जो Mi Mix 4 की ओर संकेत देती है।

Xiaomi ने Weibo पर टीज़ किया नया Mi Mix डिवाइस, हो सकता है Mi Mix 4

ख़ास बातें

  • शाओमी ने नया Mi Mix डिवाइस किया टीज़
  • हो सकता है नया Mi Mix 4 डिवाइस
  • Mi Mix 4 ट्रिपल कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म वेबो पर एक तस्वीर साझा की है जिससे संकेत मिलते हैं कि Mi Mix सीरीज़ के नए एडिशन फोंस पर काम चल रहा है। इस तस्वीर में तीन फोंस को देखा जा सकता है जो कि ओरिजिनल Mi Mix, Mi Mix 2 और Mi Mix 3 हैं और चौथे स्थान को खाली रखा गया है। तस्वीर में या टेक्स्ट में Mi Mix 4 के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐसा हो सकता है कि हमेशा से अलग इस बार इस फोन को थोड़ा जल्दी लॉन्च कर दिया जाए।

कम्पनी ने Mi Mix लाइन अप के लॉन्च के इतिहास के बारे में लिखा है। इस टेक्स्ट को गूगल ट्रांसलेट करने पर पता चलता है कि, “
25 अक्टूबर 2016 को, पहली बार पूर्ण स्क्रीन की अवधारणा का अनावरण किया गया था, और Xiaomi MIX श्रृंखला आधिकारिक तौर पर खोली गई थी।” इसके बाद शाओमी अपने फैन्स से पूछता है कि, आपको मोबाइल फोंस के भविष्य के बारे में क्या लगता है।

पिछली रिपोर्ट से संकेत मिले थे कि Xiaomi Mi Mix 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। GF Securities, Hong Kong के अनुसार, Mi Mix 4 के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा और यह पेरिस्कोप लेंस होगा जो ऑप्टिकल ज़ूम को इनेबल करता है। यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi Mi Mix 4 कम्पनी का 2019 का पहला फ्लैगशिप डिवाइस होगा।

कम्पनी ने कुछ हफ़्तों ओफ्ले अपने Mi Mix 3 5G डिवाइस को लॉन्च किया है। ओरिजिनल Mi Mix 3 को स्नैपड्रैगन 845 के साथ लॉन्च किया गया था जबकि 5G वैरिएंट स्नैपड्रैगन 855 SoC और X50 5G मॉडेम के साथ आया है। स्टैण्डर्ड Mi Mix 3 में 3200mAh की बैटरी है जबकि नया 5G वैरिएंट 3800mAh की बैटरी से लैस है। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

Xiaomi Mi Notebook Air का नया वर्जन आज चीन में होगा लॉन्च

Rs 11,999 में Xiaomi Mi A2 है बेहतर या खरीदना चाहिए Redmi Note 7 Pro

 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo