Redmi 13C 5G: Redmi ‘C’ Series का पहला 5G फोन, देखें टॉप 5 फीचर्स और कीमत
Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि Redmi 13C 5G को भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 13C की अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
इस स्मार्टफोन का 4GB रैम वेरिएंट लगभग 10000 रुपए से शुरू हो सकता है।
Redmi अपनी Redmi 13C Series को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। यह लाइनअप पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Redmi 12C के उत्तराधिकारिक के तौर पर आया है जिसमें दो स्मार्टफोन्स; Redmi 13C और Redmi 13C 5G शामिल हैं। वैसे तो ये दोनों ही डिवाइसेज़ अच्छे-खासे स्पेक्स ऑफर करते हैं, लेकिन आज हम 5G मॉडल के टॉप 5 फीचर्स और कीमत के बारे में बात करने वाले हैं।
Redmi 13C 5G Top 5 Features
Design
शाओमी को अपने स्मार्टफोन्स के बेहतरीन डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसी तरह Redmi 13C 5G भी कुछ अलग नहीं है। यह स्मार्टफोन स्टार ट्रेल डिजाइन के साथ आता है जो इसे सबसे अलग बनाता है। यह फोन फ्लैट किनारों के साथ पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक का बना है और और इसका बैक डिजाइन और भी मॉडर्न लुक और फ़ील देता है। इसमें पीछे की तरफ एक ऐसा डिजाइन है जो रोशनी की दिशा के अनुसार डिजाइन का शेप बदलता है। कलर ऑप्शन्स के मामले में यह स्मार्टफोन स्टारट्रेल ब्लैक, स्टारट्रेल सिल्वर और स्टारट्रेल ग्रीन में उपलब्ध है।
Display
डिस्प्ले की बात करें तो यह हैंडसेट 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह डिस्प्ले 450 निट्स ब्राइटनेस, रीडिंग मोड और DC डिमिंग को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ सुरक्षित किया गया है।
Performance
परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर पर चलता जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। शाओमी ने इस फोन में बेस स्टोरेज को भी 128GB तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक और भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स रैम को 16GB तक बढ़ा कर वर्चुअल रैम का भी फायदा उठा सकते हैं।
Camera
कैमरा डिपार्टमेंट में आपको फोन के बैक पर एक AI ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP प्राइमरी शूटर शामिल है। वहीं सामने की तरफ 8MP सेल्फी कैमरा भी दिया है।
Battery
स्मार्टफोन को पॉवर देने वाली एक 5000mAh बैटरी है जिसे USB टाइप-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपको इस फोन में सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड क्विक अनलॉक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।
Redmi 13C 5G Price
यह 5G फोन तीन मेमोरी वेरिएन्ट्स में आता है जिनमें से 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएन्ट 10,999 रुपए में आता है, वहीं 6GB + 128GB वेरिएन्ट की कीमत 12,499 रुपए में रखी गई है। इसी बीच, टॉप-एंड मॉडल 8GB + 256GB के साथ 14,499 रुपए में मिलता है। इस स्मार्टफोन को Mi.com, अमेज़न और शाओमी के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।