Xiaomi ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में Redmi Note 7 के लॉन्च के लिए इन्वाइट तैयार किया है और ऐसी उम्मीद है कि 28 फरवरी को ये फ़ोन भारत में लॉन्च तो होगा साथ में Redmi Note 7 Pro भी इसमें शामिल हो सकता है।
Mobile World Congress के खत्म होते ही ऐसा लगता है कि Xiaomi भारत में होने वाले अपने फ़ोन लॉन्च के लिए तैयार है। पिछले कुछ हफ़्तों से ही Redmi Note 7 के लॉन्च बातें सुनते आ रहे थे लेकिन अब तय दिन आ चुका है। 28 फरवरी को कंपनी Redmi Note 7 को लॉन्च करने वाली है और साथ में यह भी कि Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भी लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 7 Pro कई फीचर्स के साथ आने वाला है। इस फ़ोन में 48-megapixel सेंसर (Sony IMX 586) प्राइमरी कैमरा के तौर पर दिया जा सकता है ठीक Honor View 20 की तरह ही। इसके साथ ही यह फ़ोन Snapdragon 675 प्रोसेसर के साथ आ सकता है जो 48MP कैमरा और Qualcomm के Quick Charge 4+, को बाकी चीज़ों के साथ सपोर्ट करेगा। उम्मीद यह भी है कि फ़ोन में 6.3 इंच डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सेल रेसोल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। Redmi Note 7 Pro में 4000mAh की बैटरी हो सकती है।
Redmi Note 7 चीन में लॉन्च हो चुका है तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है की इस फ़ोन क्या-क्या हो सकता है। यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon 660 प्रोसेसर के साथ 3 RAM में आता है। आप इसे 3GB, 4GB और 6GB RAM, में 32GB RAM सबसे कम स्टोरेज वैरिएंट के लिए और 64GB स्टोरेज बाकी दो वैरिएंट्स के लिए खरीद सकते हैं। ऑप्टिक्स में Samsung ISOCELL GM1 सेंसर है जो 12 megapixels और साथ ही Redmi Note 7 में आपको 4000mAh बैटरी मिलती है। .
अंत में, Xiaomi Redmi Go की भी घोषणा कंपनी कर सकती है जो कि कंपनी का पहला Android Go डिवाइस होगा। यह फ़ोन 5 इंच डिस्प्ले के साथ 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 425 चिपसेट 1GB RAM के साथ हो सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile