Xiaomi Redmi Note 7 आज से ओपन सेल में होगा उपलब्ध
आज 12 बजे से शुरू होगी सेल
फ्लिपकार्ट द्वारा खरीद सकते हैं डिवाइस
Redmi Note 7 Pro की फ़्लैश सेल भी 12 बजे होगी शुरू
Xiaomi के Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोंस को यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसी कम्पनी ने निचले वैरिएंट Redmi Note 7 को ओपन सेल में लाने की घोषणा कर दी है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी साझा की है। यह ओपन सेल 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Surveyशाओमी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि लॉन्च से अब तक रेड्मी नोट 7 सीरीज़ के एक मिलियन से अधिक यूनिट्स सेल किए जा चुके हैं।
Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 7 को ग्लास बैक, वॉटरड्रॉप नौच और फ्रंट और रियर पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 2340×1080 पिक्सल के फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। स्मार्टफोन को फ्रंट और बैक पर गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है जो ओक्टा कोर प्रोसेसर है और इसे 14nm प्रोसेस पर Kryo 260 कोर्स के साथ बनाया गया है और डिवाइस में एड्रेनो 512 GPU शामिल है।
कैमरा की बात करें तो रेड्मी नोट 7 में 12+2 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा दिया गया है और डिवाइस के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा मौजूद है जो AI ब्यूटीफाई, AI सीन डिटेक्शन और AI पोर्ट्रेट सेल्फी ऑफर करता है। डिवाइस में 4000mah की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 (18w) सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक को भी जगह दी गई है। यह स्मार्टफोन ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू कलर के विकल्पों में आया है।
Redmi Note 7 Pro
अगर आप Redmi Note 7 Pro को खरीदना चाह रहे हैं तो आपको बता दें इस स्मार्टफोन को भी आज ओपन सेल में लाया जा रहा है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम द्वारा खरीदा जा सकता है और यह सेल भी दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
भारत में Xiaomi Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 रखी गई है जबकि डिवाइस का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 16,999 की कीमत में उपलब्ध है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile