Xioami Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन 5 अप्रैल को एक बार फिर से सेल के लिए होंगे उपलब्ध

Xioami Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन 5 अप्रैल को एक बार फिर से सेल के लिए होंगे उपलब्ध
HIGHLIGHTS

अगर आप Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस को अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो इस दिन आपको मिलेगा एक और मौक़ा।

Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro की अगली फ़्लैश सेल 5 अप्रैल को होने जा रही है, अगर आप इन दोनों ही स्मार्टफोंस को अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो इस दिन आपको मिलेगा एक और मौक़ा। इस सेल में आप इन दोनों ही स्मार्टफोंस के सभी स्टोरेज वैरिएंट को खरीद पाएंगे। अगर आपको लगता है कि इसकी फ़्लैश सेल में यह काफी जल्दी सोल्ड आउट हो गया है, तो आप इन स्मार्टफोंस को Mi.com के माध्यम से भी इसे 12 बजे शुरू होने वाली सेल में ही ले सकते हैं। 

Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस की कीमत और इनपर मिल रहे ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन को दो अपग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लिया जा सकता है।

Paytm मॉल पर इन डिवाइसेस पर मिल रहा है डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

इस स्मार्टफोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ महज Rs. 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है। इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs. 11,999 के कीमत में लिया जा सकता है। इस स्मार्टफ़ोन को आप कई रंगों वाले ऑप्शन में ले सकते हैं। जैसे इसे आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड रंगों में ले सकते हैं।

अगर अगर दूसरे मॉडल यानी Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफ़ोन को भी दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को आप Rs. 13,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा इसके 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 16,999 है। यह स्मार्टफोन भी आपको कई रंगों वाले ऑप्शन में मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को भी आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड जैसे रंगों में ले सकते हैं।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

जैसा की आप जानते ही हैं कि इस महीने की शुरूआत में इन स्मार्टफोंस को लॉन्च करते हुए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की थी। और इसी को देखते हुए आपको इन स्मार्टफोंस के साथ Rs. 2200 कैशबैक वाउचर मिल रहा है, इसके अलावा आपको लगभग 4.5GB तक का 4G डाटा भी इसके साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा यह दोनों ही स्मार्टफोंस अल्ट्रा-स्लिम केस के साथ भी आ रहे हैं।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo