iPhone 18 Pro की कीमत ने उड़ाए होश, आखिर क्यों इतना महंगा हुआ नया iPhone?
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आज Apple ने अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार प्रो मॉडल्स में परफॉर्मेंस, कैमरा और AI से जुड़े कई बड़े अपग्रेड किए हैं। नए iPhone 18 Pro में Apple का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह नई चिप ऑन-डिवाइस AI और दूसरे हैवी टास्क को बेहतर तरीके से संभालने के लिए डिजाइन की गई है। नए आईफोन्स की आधिकारिक कीमतें भी सामने आ गई हैं। भारी बढ़ोतरी के कारण iPhone 18 Pro की कीमत इस समय काफी चर्चा में है, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
SurveyiPhone 18 Pro की कीमत को लेकर क्यों मचा बवाल?
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 रखी गई है। इसके मुकाबले पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 थी। यानी अमेरिका में नए मॉडल की कीमत सीधे $100 बढ़ी है।
भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, जबकि iPhone 18 Pro की भारतीय शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। इस तरह भारत में 30,000 रुपये का सीधा प्राइस हाइक देखने को मिला है, जो जो पिछली जनरेशन के मुकाबले एक बहुत बड़ा अंतर है। कुछ रिपोर्ट्स में इससे पहले भारत में करीब 5,000 रुपये से 20,000 रुपये तक की संभावित बढ़ोतरी के अलग-अलग अनुमान सामने आए थे।
कीमत बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजहों में मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत और नए 2nm प्रोसेसर की ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बताई जा रही है। AI की बढ़ती मांग के कारण DRAM और NAND मेमोरी की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है और स्मार्टफोन्स के लिए मेमोरी की कीमतों में भी तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बढ़ती कंपोनेंट लागत ने Apple के नए iPhone की कीमत पर असर डाला है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, इसका असर Android डिवाइसेज़ पर भी देखने को मिला और उनकी कीमतों में भारी इज़ाफ़ा किया गया।
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max.. देखें क्या है कीमत और कैसे हैं दमदार स्पेक्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
