लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max.. देखें क्या है कीमत और कैसे हैं दमदार स्पेक्स

HIGHLIGHTS

Apple की ओर से आज अपने सालाना ईवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है।

दोनों नए iPhones में की बदलाव किए गए हैं।

यहाँ दोनों ही iPhones की कीमत और सम्पूर्ण स्पेक्स देखें जा सकते हैं।

लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max.. देखें क्या है कीमत और कैसे हैं दमदार स्पेक्स

क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज Apple ने आधिकारिक तौर पर अपनी सबसे प्रीमियम और बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने केवल मामूली बदलाव करने के बजाय कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी लाइफ और ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस के चारों सबसे अहम पैमानों पर एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। नए प्रो लाइनअप को चार बेहद खूबसूरत और क्लासी फिनिश ब्लैक (Black), सिल्वर (Silver), ग्लेशियर (Glacier) और बिल्कुल नए सिग्नेचर बरगंडी (Burgundy) शेड्स में उतारा गया है। 256GB, 512GB, 1TB और 2TB के चार स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने वाले इस लाइनअप के लिए आधिकारिक प्री-ऑर्डर शनिवार, 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे, जबकि 18 सितंबर से यह दुनियाभर के स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोटोग्राफी के लिए दमदार हैं ये फोन्स

फोटोग्राफी और सिनेमाई वीडियोग्राफी के मामले में यह ऐपल के इतिहास का अब तक का सबसे आधुनिक और शक्तिशाली कैमरा सिस्टम बन गया है। इस बार का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु इसका नया 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा है, जिसमें पहली बार मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) तकनीक दी गई है। छह लेजर-कट ब्लेड्स और नए रोटर मैकेनिज्म की मदद से यह कैमरा फ्रेम में मौजूद रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड के हिसाब से अपने अपर्चर को खुद स्मूथली बदल लेता है। यह लेंस कम रोशनी वाले शॉट्स के लिए f/1.48 तक चौड़ा खुल सकता है, जिससे रात के अंधेरे में भी बिल्कुल साफ और डिटेल्ड तस्वीरें मिलती हैं। पेशेवर क्रिएटर्स के लिए कैमरा ऐप में नया प्रो कंट्रोल्स (Pro controls) इंटरफेस दिया गया है, जहां से लेंस अपर्चर की चार सेटिंग्स, शटर स्पीड, व्हाइट बैलेंस को मैन्युअली सेट किया जा सकता है और हिस्टोग्राम देखकर एक्सपोजर को लाइव मॉनिटर किया जा सकता है।

डिस्प्ले और परफॉरमेंस कैसी है?

डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग आदि की बात करें तो डायनामिक आइलैंड (Dynamic Island) को एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के दम पर री-इंजीनियर किया गया है। इसका साइज पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट दिखता है, लेकिन यह अब स्क्रीन पर एक साथ तीन-तीन लाइव एक्टिविटीज को आसानी से दिखा सकता है, जबकि फेस आईडी की बायोमेट्रिक सुरक्षा पहले की तरह ही बिजली की रफ्तार से काम करती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन के अंदर TSMC के 2-नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया नया A20 Pro चिपसेट लगाया गया है।

अन्य फीचर्स

वायरलेस और नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दोनों प्रो मॉडल्स में ऐपल की अपनी नई N1 वायरलेस चिप दी गई है, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और थ्रेड को इनेबल करती है। इसके साथ ही सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए ऐपल का इन-हाउस C2 5G मॉडेम सिस्टम जोड़ा गया है, जो पिछले C1X की तुलना में 15 प्रतिशत कम बिजली खर्च करते हुए काफी तेज अपलोड स्पीड डिलीवर करता है। सॉफ्टवेयर को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह लाइनअप iOS 27 पर रन करती है, जिसके साथ नई और सुपर-स्मार्ट Siri AI बीटा के रूप में पेश की जा रही है। पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को गहराई से समझने वाली यह नई सिरी स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को देखकर खुद एक्शन ले सकती है, कैमरा ऐप में सामने मौजूद चीजों की पहचान कर सकती है और मैसेजेस या ईमेल्स को यूजर की जरूरत के मुताबिक नेचुरल टोन में लिख सकती है।

बैटरी आदि कैसी है?

बैटरी और चार्जिंग को देखते हैं तो एप्पल ने अपने पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। नए बैटरी आर्किटेक्चर और 2nm चिप की पावर एफिशिएंसी के चलते eSIM-ओनली मॉडल्स में iPhone 18 Pro पर पूरे 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक और iPhone 18 Pro Max पर रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 45 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। फास्ट चार्जिंग के मामले में iPhone 18 Pro महज 15 मिनट की वायर्ड चार्जिंग में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग से यह 30 मिनट में 50 प्रतिशत पहुंच जाता है। वहीं बड़े iPhone 18 Pro Max को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके लगभग 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक हासिल किया जा सकता है, जो रियल-वर्ल्ड डेटा मॉडल के अनुसार पूरे चार्ज पर 30 घंटे का लगातार इस्तेमाल प्रदान करता है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का प्राइस और सेल डिटेल्स

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, वैश्विक बाजार में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 (करीब 1,00,700 रुपये) तय की गई है। वहीं, बड़े डिस्प्ले और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बैटरी बैकअप वाले iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,299 (लगभग 1,09,100 रुपये) रखी गई है। भारतीय बाजार के लिए आयात शुल्क और स्थानीय करों को जोड़ने के बाद इनकी आधिकारिक एमआरपी आने वाले कुछ ही पलों में ऐपल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लाइव होने की उम्मीद है, जो पारंपरिक रूप से 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है। दोनों फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो जाने वाली है, इसके अलावा 18 सितंबर से यह सेल के लिए आएंगे।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile