Xiaomi Redmi Note 3 स्मार्टफोन MIUI 9.5 पर हुआ अपडेट, अभी भी मार्शमैलो पर करता है काम

HIGHLIGHTS

इस नए अपडेट के बाद भी यह स्मार्टफोन अभी तक एंड्राइड मार्शमैलो पर ही काम करता है।

Xiaomi Redmi Note 3 स्मार्टफोन MIUI 9.5 पर हुआ अपडेट, अभी भी मार्शमैलो पर करता है काम

Xiaomi अपने पुराने स्मार्टफोंस के लिए भी अपडेट जारी करने के लिए बड़े तौर पर जाना जाता है। ऐसा भी देखा जाता है कि यह अपने पुराने स्मार्टफोंस को OTA के तौर पर अपडेट देता रहता है। हालाँकि इन्हें OS के मामले में कुछ ख़ास अपडेट नहीं मिलते हैं। आप Xiaomi Redmi Note 3 स्मार्टफोन के बारे में तो जानते ही होंगे, अपने इस स्मार्टफोन के कारण ही कंपनी ने भारत में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए लगभग दो साल हो गए हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दो साल के बाद इस स्मार्टफोन पर ग्लोबल MIUI 9.5 अपडेट दिया गया है। हालाँकि यह वह नया फर्मवेयर नहीं है, जिसे आप हाल ही में लॉन्च किये जा रहे Xiaomi स्मार्टफोंस में देख रहे हैं। 

Paytm मॉल इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है छूट और कैशबैक ऑफर्स

इस स्मार्टफोन को यह नया अपडेट दे दिया गया है, हालाँकि इसके OS में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह स्मार्टफोन अभी भी एंड्राइड मार्शमैलो पर ही काम करता है। हालाँकि इससे ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि इस MIUI अपडेट में ही आपको कुछ नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिल जायेंगे।

हालाँकि इस नए अपडेट से कुछ मुख्य बदलाव नहीं हुए हैं। इस अपडेट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसका साइज़ 425MB है, और इसका वर्जन नंबर 9.5.1.0.MHOMIEK है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Xiaomi Redmi Note 3 को मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था और इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 एसओसी द्वारा संचालित है और इसमें 32GB  और 16GB के दो स्टोरेज विकल्प हैं, जिसमें क्रमशः 3GB और 2GB रैम है। यह डुअल LED फ्लैश के साथ 16MP के रियर कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ 5MP का है। स्मार्टफोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4050mAh की है।

वाया:

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo