Apple Launch Event 2026: iPhone 18 Pro और Fold Ultra की एंट्री आज! कीमत से फीचर्स तक जानें पूरी डिटेल
Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज यानी 9 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी इस इवेंट में नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल फोन iPhone Fold Ultra नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है। इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह बुक-स्टाइल फोल्डिंग फॉर्म में होने की उम्मीद है।
Surveyभारतीय समय के अनुसार Apple का इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस इवेंट की शुरुआत करेंगे। लॉन्च इवेंट में Apple की नई रणनीति की झलक भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल को पेश नहीं करेगी।
iPhone 18 Pro में क्या मिलेगा नया?
iPhone 18 Pro का ओवरऑल डिजाइन पिछले साल आए iPhone 17 Pro से बहुत अलग होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इंटरनल हार्डवेयर में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े अपग्रेड्स पर फोकस कर सकता है।
छोटा हो सकता है Dynamic Island
iPhone 18 Pro में डायनेमिक आइलैंड का आकार iPhone 17 Pro के मुकाबले छोटा किए जाने की उम्मीद है। इससे स्क्रीन पर ज्यादा उपयोगी स्पेस मिल सकता है। कैमरा सेटअप में भी बदलाव की संभावना है और इसके मुख्य रियर कैमरे में वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलने की बात सामने आई है।
Apple का पहला Foldable iPhone कैसा होगा?
Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold Ultra एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा। इसमें अंदर की तरफ 7.6 से 7.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जबकि बाहर की ओर 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
दोनों स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इस तरह फोन को फोल्ड करने के बाद इसे सामान्य स्मार्टफोन की तरह और खोलने पर बड़े स्क्रीन डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।
2.5 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत
iPhone Fold Ultra की कीमत इसे Apple के सबसे महंगे iPhone में शामिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक टिप्स्टर के हवाले से दावा किया गया है कि इसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
हालांकि, कीमत से जुड़ी यह जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है। Apple की ओर से iPhone Fold Ultra की कीमत या लॉन्च से संबंधित इन दावों की फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इवेंट में सामने आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Realme P4s: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
