Poco X8 Power vs Realme P4s: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8 Power vs Realme P4s: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8 Power और Realme P4s दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले दमदार स्मार्टफोन्स हैं जो तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। Poco X8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग है, जबकि Realme P4s में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 12GB तक RAM और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही डिवाइसेज़ लेटेस्ट हैं, ऐसे में यह जानना तो बनता ही है कि एक ही कीमत दोनों में से कौन बेहतर फायदे ऑफर करता है। इसलिए आज हम Poco X8 Power और Realme P4s की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco X8 Power vs Realme P4s

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Poco X8 Power में प्लास्टिक बॉडी के साथ टेक्सचर्ड या मैट फिनिश दिया गया है। फोन में 6.83-इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

वहीं Realme P4s में 6.78-इंच का 1.5K Samsung Material 14 AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग है।

डिस्प्ले के मामले में Realme P4s को बढ़त मिलती है, खासकर 144Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा पीक ब्राइटनेस के कारण। हालांकि, HDR कंटेंट देखने के लिए Poco का Dolby Vision सपोर्ट उपयोगी है।

Poco X8 Power

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 Power में 4nm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और टॉप मॉडल में UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। हालांकि, 128GB बेस मॉडल में UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल के OS अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं।

Realme P4s में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट तथा 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है।

परफॉर्मेंस में दोनों प्रोसेसर करीब एक ही क्लास में हैं, लेकिन दिए गए बेंचमार्क के मुताबिक Dimensity 7400 Ultra का AnTuTu स्कोर थोड़ा ज्यादा है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Poco साफ तौर पर आगे है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.5 अपर्चर और OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme P4s में भी 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 2-axis OIS है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

स्पेसिफिकेशन के आधार पर Poco X8 Power कैमरा सेक्शन में बेहतर पैकेज देता है, खासकर 32MP सेल्फी कैमरे के कारण।

don't miss the Realme P4s 5G first sale exclusive deals

बैटरी और चार्जिंग

यह Poco X8 Power का सबसे बड़ा मजबूत पक्ष है। इसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग भी है।

Realme P4s में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह 80W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों में Poco X8 Power स्पष्ट विजेता है। 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल और गेमिंग के लिए ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

भारत में कीमत

भारत में Poco X8 Power की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 35,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये है।

Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसका 8GB+256GB मॉडल 37,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 41,999 रुपये का है।

यह भी पढ़ें: Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की इंडिया, दुबई और USA में क्या होगी कीमत? सम्पूर्ण डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile