Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोंस को इंडिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि Redmi Note 10 सीरीज को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, यह Redmi Note 9 सीरीज की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन लाइनअप कहा जा रहा है।
Redmi Note 10 Series में आपको नई नया अपग्रेड मिल रहे हैं। इस मोबाइल फोन सीरीज में आपको Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा आपको प्रो वैरिएंट में आपको एक 120Hz वाली रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा आपको Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन एक 108MP का कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा आपको Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 में क्रमश: 64MP और 48MP का कैमरा मिल रहा है। इसके आइये आपको बता देते है कि आखिर इस मोबाइल फोन सीरीज की क्या कीमत है और कैसे स्पेसिफिकेशन्स आपको इसमें मिल रहे है।
Xiaomi Redmi Note 10 Series की शुरूआती कीमत 11,999 रुपये है। इसके अलावा अगर हम इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो यह आपको इसी कीमत में मिलने वाला है, और अगर आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो यह आपको 13,999 रुपये में मिलने वाला है।
इसके अलावा अगर हम Redmi Note 10 Pro की बात करें तो इसके बेस मॉडल को आप 6GB रैम और 64GB मॉडल में मात्र 15,999 रुपये के प्राइस में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो यह आपको 16,999 में मिलने वाला है, इसके अलावा अगर आप इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल को लेना चाहते हैं तो आप इसे मात्र 18,999 रुपये में ले सकते हैं।
हालाँकि अगर हम Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह आपको 6GB रैम और 64GB मॉडल में मात्र Rs 18,999 में मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप इसके 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो यह आपको 19,999 के प्राइस में मिलेगा और इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 21,999 में लिया जा सकता है।
अगर हम सेल डिटेल्स की बात करें तो आपको बता देते है कि Redmi Note 10 सीरीज को पहली सेल के लिए 16 मार्च को लाया जाने वाला है। हालाँकि अगर आप Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन को लेना चाहते हैं तो यह सेल के लिए 17 मार्च को लाया जाने वाला है, हालाँकि इसके अलावा आपको बता देते है कि Redmi Note 10 Pro max मोबाइल फोन को सेल के लिए 18 मार्च को लाया जाने वाला है। इन फोंस की सेल अमेज़न इंडिया के अलावा Mi India और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी होने वाली है।
Redmi Note 10 मोबाइल फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, इसमें आपको एक्वा ग्रीन, शैडो ब्लैक और फ्रॉस्ट वाइट ररंगों में ले सकते हैं। इसके अलावा फोन में आपको एक 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको यह प्रोसेसर एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर के तौर पर मिल रहा है, इसके अलवा फोन में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है।
Redmi Ntoe 10 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फरों तपर आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में एक नौच भी है जिसमें आपको यह सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो फोन में एक 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोंस में आपको लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलते है, हालाँकि दोनों ही फोंस में आपको कैमरा अलग अलग मिल रहा है। आपको बता देते है कि फोंस में आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जैसे आप इन फोंस को विंटेज ब्रोंज, ग्लेशियर ब्लू और डार्क नाईट रंगो में ले सकते हैं।
#RedmiNote10ProMax comes in three magnificent colours. RT the one you like the best!
— Redmi India - #RedmiNote10 Series is coming! (@RedmiIndia) March 4, 2021
Vintage Bronze a colour so chic, it will have you shinning in the crowd, the Glacial Blue a symbol of tranquility and aesthetics, and last variant the Dark Night! pic.twitter.com/PPirSAdTJ3
इसके अलावा दोनों ही फोंस में यानी Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi note 10 Pro मोबाइल फोंस में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।
इसके अलावा Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP कास प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको तीन अन्य कैमरा Redmi Note 10 pro के जैसे ही मिल रहे है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में आपको 5020mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।
Price: |
![]() |
Release Date: | 04 Mar 2021 |
Variant: | 64 GB/4 GB RAM , 128 GB/6 GB RAM |
Market Status: | Launched |