Xiaomi Redmi 7 का hands-on video लीक

Xiaomi Redmi 7 का hands-on video लीक
HIGHLIGHTS

हाल ही में YouTube channel Boby Do, जो कि प्रेसेंटर है, Redmi 7 और हाल ही में Redmi Note 7 की तुलना करते नज़र आया।

खास बातें:

  • Redmi 7 का hands-on video लीक
  • वीडियो में Snapdragon 632 SoC से लैस दिखा फ़ोन
  • वीडियो में Redmi Note 7 की तरह ही दिखा Redmi 7 का डिज़ाइन

 

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने हाल ही में Redmi Note 7 को लॉन्च किया है। Redmi Note 7 Pro को भारत में लाये जाने के बाद ऐसा लगता है कि कंपनी "Redmi 7" सीरीज़ में और भी कई फ़ोन्स लाने वाली है। हाल ही में डिवाइस का hands-on video लीक हुआ है जिसमें यह Redmi Note 7 जैसा ही दिखता है।

वीडियो में Redmi 7 में Note 7 जैसा ही डिज़ाइन दिखा है जिसमें डिस्प्ले पर वाटरड्रोप नौच और चिन है। इसके साथ ही साइड के बेज़ेल्स पतले हैं और Redmi 7 में Qualcomm Snapdragon 632 के होने की भी जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही इसमें आपको 3GB RAM, 64GB स्टोरेज की खबर भी मिलती है। कहा जा रहा है कि RAM और स्टोरेज को 2GB RAM/16GB स्टोरेज, 3GB RAM/32GB storage और 4GB RAM/64GB स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi 7 को सिंगल फ्रंट कैमरा के साथ 8MP सेंसर के साथ देखा गया है। साथ ही रियर ड्यूल कैमरा भी दिया गया है। प्रेसेंटर ने यह दिखाया है कि फ़ोन में 12MP प्राइमरी सेंसर है। पिछली रिपोर्ट्स में रियर ड्यूल कैमरा सेटअप में 8MP सेंसर बताया गया है। डिवाइस में microUSB पोर्ट निचले हिस्से पर दिया गया है। साथ ही फ़ोन में 4,000 mAh बैटरी भी दी गयी है।

Redmi 7 को हाल ही में TENAA पर स्पॉट किया गया था और इसके मुताबिक इसमें 6.26 इंच LCD डिस्प्ले के साथ 1520×720 पिक्सेल रेसोल्यूशन के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो में आ सकता है। डिवाइस को Android 9 Pie पर रन करने की बात सामने आयी थी और यह 158.6mm x 76.4mm x 8.9mm. में आ सकता है। इसका वज़न 180g है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro को चीन में मिला 3C सर्टिफिकेशन

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo