Xiaomi Redmi 7 को मिला 3C सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi 7 को 3C अथॉरिटी द्वारा अप्रूवल मिला है और जिससे डिवाइस के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।

Xiaomi Redmi 7 को मिला 3C सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

पिछले महीने Redmi ने चीन में अपना Redmi Note 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और इस महीने के आखिर तक Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। नई जानकारी के अनुसार Redmi ब्रांड अब अपने Redmi 7 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में रेड्मी के M180F6LC/E/T मॉडल्स को चीन में 3C अथॉरिटी द्वारा अप्रूवल मिला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पिछले हफ्ते सिंगापुर में IMDA द्वारा M1806FLG मॉडल को अप्रूवल मिला था। सर्टिफिकेशन से पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन सिंगापुर में Redmi 7 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। M180F6LC, M180F6LE और M180F6LT डिवाइसेज़ काफी हद तक M180F6LG के समान हैं। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि M180F6LC/E/T आगामी Redmi 7 स्मार्टफोन होगा।

Redmi 7 की 3C लिस्टिंग से MDY-09-EK चार्जर का खुलासा होता है जो 5V/2A चार्जिंग से ज्यादा सपोर्ट नहीं करेगा। चार्जिंग रेट के अलावा, अभी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस के अन्य स्पेक्स आने वाले हफ़्तों में TENAA पर देखे जाएंगे।

Redmi 7 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6 की जगह लेगा। रूस के एक टेक ब्लॉगर ने एक यूट्यूब विडियो के ज़रिए Redmi 7 Pro के फ्रंट डिज़ाइन का खुलासा किया था। फोन की डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप स्टाइल का नौच दिया गया है। Redmi 6 Pro में हमें एक बड़ा नौच देखने को मिला था जबकि पिछले महीने लॉन्च हुए Redmi Note 7 में एक छोटा वॉटर ड्रॉप नौच मौजूद है। 

जनवरी में Xiaomi के CEO Lei Jun ने दावा किया था कि Redmi 7 सीरीज़ की रेंज 700 Yuan से 800 Yuan (~$103 और ~$118) बीच रहेगी। Redmi 7 सीरीज़ को चीन में मार्च में या दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo