अगर आप Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को अभी तक नहीं ले पाए हैं तो अमेज़न इंडिया पर इस स्मार्टफोन को लेने के एक ओर मौक़ा आपको मिल रहा है, इसके अलावा आप Xiaomi Redmi 5A और Xiaomi Redmi Y1 Lite स्मार्टफोन को mi.com पर जाकर आप दोपहर 12 बजे से प्री-आर्डर कर सकते हैं।
हम सभी जानते हैं कि Xiaomi अपने स्मार्टफोंस की सेल को कुछ दिनों के अंतराल में अमेज़न इंडिया, फ्लिप्कार्ट और अपने खुद के ऑनलाइन स्टोर यानी mi.com के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध करता रहता है। आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, आज आप अमेज़न इंडिया के माध्यम से दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली सेल में महज Rs 7,999 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा आप Redmi 5A और Redmi Y1 Lite स्मार्टफोन को मी.कॉम पर जाकर प्री-आर्डर भी कर सकते हैं। यह आप आज दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अमेज़न इंडिया पर आपको Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन के साथ जियो का Rs 2,200 वाला शानदार कैशबैक ऑफर मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसके साथ 100 अतिरिक्त 4G डाटा भी मिल रहा है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ आपको kindle की ओर से भी कुछ ख़ास ऑफर मिल रहा है।
Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को 5.7-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 1440×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फोन में मौजूद है। आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है।
स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जा रहा है, साथ ही इसमें आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एक 32GB स्टोरेज वर्जन में भी लॉन्च किया गया है, जो आपको 3GB रैम और 4GB रैम ऑप्शन में मिल सकता है।
फोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इन दोनों ही कैमरा के माध्यम से आप 1080 विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन में एंड्राइड 7.0 नौगट पर काम करता है, और इसके एक 3300mAh क्षमता की एक बैटरी भी दी गई है।
इसके अलावा अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि बेस वैरिएंट यानी 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट को आप Rs. 7,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा 3GB रैम और 4GB रैम वाले वैरिएंट्स को क्रमश: Rs. 8,999 और Rs. 10,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।