Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन आज एक बार फिर से सेल के लिए इन ख़ास ऑफर्स के साथ होने वाला है उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से Amazon India और Mi.com के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस फोन की शुरूआती कीमत Rs 7,999 है, और इसके साथ आपको Rs 2,200 का कैशबैक भी मिल रहा है।

Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन आज एक बार फिर से सेल के लिए इन ख़ास ऑफर्स के साथ होने वाला है उपलब्ध

Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को एक बार फिर से सेल के लिए अमेज़न इंडिया और Mi.com के माध्यम से आप दोपहर 12 बजे लाया जाने वाला है। इसके अलावा इस सेल के एक पार्ट के तौर पर आप इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन माध्यम से भी ले सकते हैं, इस सेल में यह स्मार्टफोन Mi Home Stores पर भी उपलब्ध होगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi अपने इस स्मार्टफोन यानि Xiaoami Redmi 5 को महज एक फ़्लैश सेल मॉडल के तौर पर ही अभी तक सेल कर रहा है। इसका मतलब है कि जो लोग भी इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं, उन्हें इसे खरीदने से पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि आप इस स्मार्टफोन के लिए अमेज़न इंडिया और Mi.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट आपको महज Rs 7,999 की कीमत में मिल जाएगा, इसके अलावा इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 8,999 की कीमत में ले सकते हैं, साथ ही इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ भी लॉन्च किया गया है, और इस मॉडल की कीमत Rs 10,999 है। इस स्मार्टफोन को चार अलग अलग रंगों में भी पेश किया गया है, इनमें ब्लू, गोल्ड, ब्लैक और रोज गोल्ड वैरिएंट आते हैं। 

एसी और एयर कूलर पर मिल रहे हैं डिस्काउंट ऑफर्स

स्मार्टफोन के साथ आपको जियो यूजर्स के लिए Rs 2200 का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। यह कैशबैक आपको Rs 50 में आने वाले 44 वाउचर के माध्यम से आपके MyJio App में दिया जाएगा। इसके अलावा आपको रिलायंस जियो की ओर से इस स्मार्टफोन के साथ 100GB एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है। यह भी आपको 10GB के अलग अलग 10 वाउचर के माध्यम से दिया जाने वाला है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अमेज़न इंडिया या Mi.com पर जाकर इसके बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को 5.7-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 1440×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फोन में मौजूद है। आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है।

स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जा रहा है, साथ ही इसमें आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एक 32GB स्टोरेज वर्जन में भी लॉन्च किया गया है, जो आपको 3GB रैम और 4GB रैम ऑप्शन में मिल सकता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

फोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इन दोनों ही कैमरा के माध्यम से आप 1080 विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन में एंड्राइड 7.0 नौगट पर काम करता है, और इसके एक 3300mAh क्षमता की एक बैटरी भी दी गई है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo