शाओमी के ये फोंस हुए सस्ते, जानें कहां मिल रहे हैं डिस्काउंट ऑफर
Mi 10T, Redmi Note 9 Pro Max पर भारी डिस्काउंट
ऑफलाइन सेल में मिल रहे हैं बेस्ट डिस्काउंट ऑफर
शाओमी के फोंस पर Rs 3000 तक का डिस्काउंट
क्या आप एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। भारत में हाल ही में शाओमी ने अपने Mi 10T, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Redmi 9 Prime और Redmi 8 Dual की कीमतें कम की हैं। शाओमी कुछ फोंस पर Rs 3000 तक का डिस्काउंट भी दे रहा है।
Surveyरिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन को 15 फरवरी तक बढ़िया कीमतों में सेल किया जा रहा है। यह डिस्काउंट केवल ऑफलाइन स्टोर पर मिल रहा है और ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन को असली कीमत पर ही सेल किया जाएगा। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इनकी कीमतें आगे जान सकते हैं।
Redmi 8A Dual: बात करें Redmi 8A Dual की तो यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी असली कीमत 8,999 रुपये है। यह कीमत डिवाइस के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
Redmi 9 Prime: Redmi 9 Prime को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा हा जिसके बाद इसकी कीमत 11,999 रुपये से कम होकर 10,999 रुपये हो गई है।
Redmi Note 9 सीरीज: Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की कीमत पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Note 9 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह 12,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, आप Redmi Note 9 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।
Redmi Note 9 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। Redmi Note 9 Pro के 4GB रैम और स्टोरेज 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 13,999 रूपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Redmi 9 Pro Max का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस के 128GB वेरिएंट को 17,499 रुपये में सेल किया जा रहा है।
Mi 10T पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा, आप इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रूपये के बजाए 34,999 में खरीद सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile