Xiaomi Mix 5 की लाइव तस्वीरें हुईं लीक, पता चली 3 बड़ी डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Weibo पर Xiaomi Mix 5 की लाइव इमेज पोस्ट की गई है

Xiaomi Mix 5 की तीन मुख्य डिटेल्स सामने आई हैं

Xiaomi Mix 5 का सेल्फ़ी कैमरा डिस्प्ले के अंदर दिया जा सकता है

Xiaomi Mix 5 की लाइव तस्वीरें हुईं लीक, पता चली 3 बड़ी डिटेल्स

2021 में Xiaomi Mix 4 को लॉन्च करने के बाद अब शाओमी बहुत जल्द इसका उत्तराधिकारी Xiaomi Mix 5 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन ब्रांड की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एक ऑनलाइन लीक से इस अपकमिंग फोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर Xiaomi Mix 5 की लाइव इमेज पोस्ट की है। आइए देखें। 

Xiaomi Mix 5 design

पोस्ट से सुझाव मिला है कि अपकमिंग शाओमी फोन में सभी साइड्स पर पतले बेजल्स के साथ एक बॉक्सी लुक होगा। हम इसकी डिस्प्ले पर सेल्फ़ी कैमरा के लिए कटआउट नहीं देख पा रहे हैं लेकिन संभव है कि यह कैमरा डिस्प्ले के अंदर हो सकता है। 

Xiaomi Mix 5 display

स्मार्टफोन में कथित तौर पर 6.73-इंच AMOLED स्क्रीन होगी जो Xiaomi Mix 4 से बड़ी है। इस डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल हो सकता है। 

Xiaomi Mix 5 performance

डिवाइस लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस चिपसेट को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13-आधारित MIUI 14 पर काम कर सकता है। 

हम उम्मीद कर रहे हैं कि Xiaomi Mix 5 में 4,820mAh की बैटरी होगी। यह बैटरी 200-वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo