अगले महीने Mi Band 3 के साथ Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भारत में Mi 8i नाम से किया जा सकता है लॉन्च

अगले महीने Mi Band 3 के साथ Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भारत में Mi 8i नाम से किया जा सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया पहला स्मार्टफोन है, जो नौच डिजाईन के पेश किया गया है।

Xiaomi द्वारा पिछले महीने चीन में हुए एक बड़े इवेंट में अपने Xiaomi Mi 8, Mi 8 Explorer Edition और Mi 8 SE को के साथ Xiaomi Mi Band 3 को लॉन्च करने के बाद अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भारत में Xiaomi Mi 8i नाम से लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा कंपनी अगले महीने ही इस डिवाइस के साथ Xiaomi Mi Band 3 को भी लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी Beebom के माध्यम से सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अब भारत में इस डिवाइस को एक नए नाम से Xiaomi Mi Band 3 के साथ लॉन्च करने की योजना है। दरअसल कंपनी की चीनी आधिकारिक वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर इस डिवाइस के बारे में जिक्र भी देखा गया है। 

ऐसा भी माना जा रहा है कि भारत में इस डिवाइस की कीमत Rs 18,000 से Rs 20,000 के बीच हो सकती है। अगर हम Xiaomi Mi 8 SE डिवाइस की चर्चा करें तो इस स्मार्टफोन को चीन में RMB 1,799 यानी लगभग Rs 19,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है। साथ ही Mi Band 3 को लगभग Rs 1800 की कीमत लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इसके बेस वैरिएंट की है, इसके अलावा इसके NFC-इनेबल्ड वैरिएंट की कीमत Rs 2100 हो सकती है।  

चीन में इस डिवाइस को पहले ही लॉन्च कर दिया गया है, अगर इस डिवाइस के बारे में चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को 5.88-इंच की एक FHD+ AMOLED नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह डिवाइस देखने में कुछ कुछ Mi MIX 2s जैसा लगता है। इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस को ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें आपको 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें एक 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, फोन में एक 3,120mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। 

इस डिवाइस को RMB 1,799 यानि लगभग Rs 19,000 की कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को RMB 1,999 यानी लगभग Rs 21,000 में लॉन्च किया गया है।

इसके अलावा अगर Mi 8 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.21-इंच की 1080×2248 पिक्सल वाली 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसमें सैमसंग के द्वारा निर्मित सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा इस डिस्प्ले में नौच डिजाईन तो मौजूद है ही।

कैमरा की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यह नौच पर ही स्थित है और इसके अलावा यहाँ प्रोक्सिमिटी सेंसर, इयरपिस, इन्फ्रारेड लाइटिंग और इन्फ्रारेड लेंस भी मिल रहा है। फोन में कंपनी की ओर से एक एडवांस इन्फ्रारेड फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एप्पल के iPhone X में मौजूद फेस ID से भी ज्यादा सिक्योर है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo